-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chandrashekhar Bawankule Unopposed Win Democracy Statement Maharashtra
महायुति की निर्विरोध जीत से बौखलाया विपक्ष! मंत्री बावनकुले ने दिया करारा जवाब, बोले- ये शुभ संकेत
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने निकाय चुनावों में महायुति की निर्विरोध जीत का बचाव करते हुए विपक्ष को कोर्ट जाने की चुनौती दी और ठाकरे भाइयों की रैलियों पर तंज कसा।

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule Statement : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है। महायुति उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर विपक्षी हमलों का जवाब देते हुए भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इसे ‘विकास की राजनीति’ करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्विरोध चयन चुनाव आयोग के नियमों के दायरे में है।
छत्रपति संभाजीनगर के चिकलथाना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि निर्विरोध चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ परंपरा है। उन्होंने उद्धव ठाकरे की उन मांगों को खारिज कर दिया, जिसमें 68 वार्डों के परिणाम रद्द करने की अपील की गई थी। बावनकुले ने तर्क दिया कि जब उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाता है, तो उसका पूरा ध्यान केवल क्षेत्र के विकास पर होता है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि यदि उन्हें प्रक्रिया पर संदेह है, तो वे न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
ठाकरे भाइयों पर तीखा हमला
मंत्री बावनकुले ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर सीधा निशाना साधा। राज ठाकरे द्वारा भाजपा पर लगाए गए ‘दोहरे मापदंड’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तुलना महाराष्ट्र से करना गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रैलियों में जुटने वाली भीड़ हमेशा वोटों में तब्दील नहीं होती। उनके अनुसार, भीड़ जुटाना एक बात है और जनता का विश्वास जीतकर चुनाव जीतना दूसरी बात है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज पर बवाल, किसानों ने पालकमंत्री बावनकुले का किया घेराव
नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति
नागपुर में शिवसेना (उबाठा) के राम रक्षा पाठ से गरमाया महाराष्ट्र का सियासी पारा; फडणवीस और भागवत को भी न्योता
संभाजीनगर में चलती ST बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित
प्रणिती शिंदे पर अटकलों का खंडन
वीबीए नेता सुजात आंबेडकर के उस दावे पर भी बावनकुले ने सफाई दी, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बावनकुले ने इन खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि शिंदे ने किसी भी भाजपा नेता से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी के राजनीतिक करियर पर इस तरह के आरोप लगाना अनुचित है।
यह भी पढ़ें:- ‘मुस्लिम महिला बनेंगी मुंबई की मेयर’, फडणवीस के बयान पर वारिस पठान का पलटवार, छिड़ा सियासी संग्राम
चुनाव आयोग के नियमों का हवाला
मंत्री ने याद दिलाया कि स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन का इतिहास पुराना है। यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एक वैध प्रक्रिया है। उन्होंने दोहराया कि महायुति की प्राथमिकता राज्य का विकास है और जनता उनके काम पर मुहर लगा रही है।
Chandrashekhar bawankule unopposed win democracy statement maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PMरामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Jul 18, 2026 | 08:51 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














