Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागरिकों से अपील: गड़बड़ी दिखे तो तुरंत करें शिकायत, चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Municipal Elections: संभाजीनगर मनपा चुनाव में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई होगी। शिकायत में देरी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठेंगे। आयुक्त जी. श्रीकांत ने प्रशासन की पूरी तैयारी का भरोसा दिलाया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 01, 2026 | 02:08 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Municipal Corporation elections G. Srikanth: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में किसी भी प्रकार की गडबडी की शिकायत मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायत को अनदेखी कर कार्रवाई करने में विलंब करने वाले चुनाव से संबंधित किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के नागरिक चुनाव के दरमियान कोई भी गड़बड़ी होती है तो तत्काल प्रशासन के पास शिकायत करें।

उस शिकायत पर तत्काल दखल लेकर कार्रवाई की जाएगी। यह भरोसा मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शहर वासियों को दिलाया। मनपा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों पर उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। तब उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन मनपा चुनाव को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जी. श्रीकांत ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मनपा चुनाव के लिए प्रभाग वाईज मतदान केंद्रों का गठन कर दिया गया है।

प्रशासक जी। श्रीकांत ने दी जानकारी

कुल 29 प्रभागों के लिए 363 इमारतों में 1264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रभाग नंबर 5 में सबसे अधिक 58 मतदान केंद्र रहेंगे। इसके बाद प्रभाग 26 में 56, प्रभाग 28 में 55 तथा प्रभाग 6 और प्रभाग 14 में 51-51 मतदान केंद्र होंगे। यह जानकारी मनपा आयुक्त तथा प्रशासक जी. श्रीकांत ने दी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में मशरूम कंपनी का ड्रेनेज टैंक बना काल; जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, 1 को बचाने में गई अन्य 2 की जान

नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता

सुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?

पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग

महानगरपालिका चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है और अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। 20 दिसंबर तक प्रभाग वाईज मतदान केंद्र तय करने के निर्देश थे। उसी के अनुसार शनिवार को सभी 29 प्रभागों के लिए मतदान केंद्र निश्चित किए गए। ये मतदान केंद्र कुल 363 इमारतों में संचालित होंगे।

प्रभाग वार मतदान केंद्र और इमारतों की संख्या

प्रभाग क्रमांक मतदान केंद्र इमारतें
1 49 11
2 40 10
3 42 14
4 48 12
5 58 15
6 51 14
7 37 9
8 44 13
9 46 8
10 42 12
11 36 7
12 44 14
13 45 14
14 51 19
15 40 10
16 42 13
17 35 19
18 36 14
19 37 10
20 40 8
21 39 13
22 46 15
23 42 12
24 38 9
25 46 13
26 56 16
27 43 9
28 55 22
29 36 8
कुल 1264 363

यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव: महायुति में सीट बंटवारे पर 50% सहमति, 22 तारीख तक होगा फैसला, भाजपा-शिंदे सेना में मंथन

Chhatrapati sambhajinagar municipal election administration warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • IAS G Sreekanth
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.