छत्रपति संभाजीनगर: जी. श्रीकांत करेंगे बजट पेश, एआई प्रशासन, सिटी सेंट्रल पार्क और मल्टी लेवल पार्किंग पर जोर

Aurangabad City Budget Projects: संभाजीनगर मनपा का करीब 3200 करोड़ रुपये का बजट होगा पेश। इसमें सिटी सेंट्रल पार्क, AI आधारित प्रशासन, मल्टी लेवल पार्किंग व ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
Chhatrapati Sambhajinagar: G. Shrikant to Present Budget; Emphasis on AI Administration, City Central Park, and Multi-Level Parking
Sambhajinagar Municipal Budget ( Source: Social Media )
Updated on

Sambhajinagar Municipal Budget 2026-27: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट कल बुधवार की सुबह 11 बजे स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत द्वारा सुबह 11 बजे इस बजट को पेश किया जाएगा, करीब 3200 करोड़ रुपये के इस महत्वाकांक्षी बजट में शहर के सर्वांगीण आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

मनपा के लेखा एवं वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों का अध्ययन कर बजट का प्रारूप तैयार किया है। इस बजट में सिटी सेंट्रल पार्क, प्रशासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके अलावा शहर में अतिक्रमण मुक्त किए गए विकास प्रारूप (डीपी) सड़कों के चौड़ीकरण, बढ़ती वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग प्रकल्प, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना तथा बिजली खर्च में बचत के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर निवेश का प्रस्ताव है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डबल डेकर बस सेवा शुरू करने की योजना भी बजट में शामिल की गई है।

वार्ड के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि

आयुक्त जी. श्रीकांत द्वारा बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद स्थायी समिति इसमें विस्तृत चर्चा कर आवश्यक संशोधन सुझा सकती है। इसके पश्चात संशोधित बजट को अंतिम मंजूरी के लिए सामान्य सभा के समक्ष रखा जाएगा।

इस बीच हाल ही में निर्वाचित नगरसेवक अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की मांग कर सकते हैं, जिसके चलते बजट में और बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com