संभाजीनगर मनपा में महापौर चयन तेज, 31 जनवरी की डेडलाइन से बढ़ी हलचल; प्रशासन हुआ सक्रिय
Mayor Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में महापौर और उपमहापौर चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी से पहले विशेष सभा कर यह प्रक्रिया पूरी करनी है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में महापौर पद के आरक्षण की घोषणा के साथ ही महापौर और उपमहापौर चयन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसी कारण मनपा प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
महापौर और उपमहापौर के चयन के लिए विशेष सभा आयोजित करने संबंधी प्रस्ताव विभागीय आयुक्त को भेजने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शासन के निर्देश से प्रशासन पर समय का दबाव नगर विकास मंत्रालय की ओर से प्राप्त आदेश के अनुसार मुंबई महानगरपालिका को छोड़कर राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में 31 जनवरी से पहले महापौर और उपमहापौर का चयन पूरा करना अनिवार्य किया गया है। इन निर्देशों के बाद मनपा प्रशासन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। संबंधित विभागों पर काम का दबाव बढ़ गया है।
विशेष सभा का कार्यक्रम जल्द होगा तय
महापौर और उपमहापौर चयन के लिए होने वाली विशेष सभा की तारीख समय और संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम तय करने का अधिकार विभागीय आयुक्त के पास है मनपा प्रशासन की ओर से एक से दो दिनों में प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। इसके बाद विभागीय आयुक्त अंतिम निर्णय लेंगे
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश
मृग नक्षत्र में भी नहीं मिली राहत, साकोली में तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल
अन्नदाता फिर चिंता में, मृग नक्षत्र में बारिश की बेरुखी, खरीफ फसलों पर मंडराया संकट
आठ दिन की पूर्व सूचना की आयुक्त प्रक्रिया
सामान्यतः ऐसी विशेष सभा के लिए कम से कम आठ दिनों की पूर्व सूचना देना आवश्यक होता है यह सभा विभागीय आयुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होती है। यह जानकारी उपायुक्त तथा नगर सचिव नंदकिशोर भोंबे ने दी है
आरक्षण ड्रॉ के बाद नागरिकों में बढ़ी उत्सुकता
- महापौर पद के आरक्षण का ड्रॉ जाहीर होने के बाद अगली प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में उत्सुकता बनी हुई थी। शासन से आरक्षण संबंधी अधिकृत पत्र मिलने के बाद अब चयन प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है,
- मनपा प्रशासन ने विभागीय आयुक्त को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर ली
मानव संसाधन की कमी से बढ़ी प्रशासन की चिंता
31 जनवरी से पहले बयन प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा तय होने से मनपा प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है नगर सचिव विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी हाल ही में सेवानिवृत हुए है।
यह भी पढ़ें:-चेतावनी बेअसर, संभाजीनगर-जालना में 282 करोड़ का बिजली बिल बकाया, 3 हजार बकायेदारों की बिजली कटी
इससे मानव संसाधन की कमी महसूस की जा रही है। इसके बावजूद शासन के आदेशों का पालन करते हुए तय समयसीमा में महापौर और उपमहापौर चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है
