छत्रपति संभाजीनगर में बड़ी कार्रवाई; चिंतामणि ट्रेडर्स पर छापा, 800 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

Chhatrapati Sambhajinagar Plastic Seized: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने पुराने मोंढा क्षेत्र में चिंतामणि ट्रेडर्स पर छापा मारकर 800 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
chhatrapati sambhajinagar manpa seized 800 kg plastic fine imposed
प्लास्टिक जब्ती की कार्रवाइ (सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Manpa Seized 800 KG Plastic: छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महानगरपालिका ने शुक्रवार को पुराने मोंढा क्षेत्र स्थित चिंतामणि ट्रेडर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जब्त प्लास्टिक को आगे की कार्रवाई के लिए हर्सूल स्थित प्रसंस्करण केंद्र भेज दिया गया।

यह कार्रवाई मनपा आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन और महापौर समीर राजुरकर के समर्थन से चलाए जा रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक विरोधी अभियान के तहत की गई। उप आयुक्त नंदकिशोर भोंबे के नेतृत्व तथा स्वच्छता अधिकारी अनिल जाधव के निर्देश पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक शेख अनवर ने अपनी टीम के साथ यह अभियान चलाया।

भारी मात्रा में स्टॉक बरामद, जुर्माना वसूला

जांच के दौरान प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण पाया गया, जिसके बाद पूरा माल जब्त कर लिया गया और संबंधित व्यापारी से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मनपा ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में इन अधिकारियों ने निभाई मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक शेख अनवर शेख दादाभाई, स्वच्छता निरीक्षक वंदना पवार, नागरिक मित्र दल के देविदास सुसर, बालाजी साबले, स्वर्णसिंह परदेशी, जनार्दन सांगले तथा जवान किशोर मगरे ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मनपा की अपील: कपड़े के थैलों का करें इस्तेमाल

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने व्यापारियों और नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा कपड़े और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

बार-बार नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

गौरतलब है कि शहर को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है। इसके बावजूद कुछ व्यापारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का स्टॉक किया जा रहा है, जो पर्यावरण और ड्रेनेज सिस्टम के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। मनपा अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब केवल जब्ती और जुर्माने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बार-बार उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com