गैस संकट के बीच प्रशासन ने तय की प्राथमिकता सूची, अस्पतालों और छात्र मेस को मिलेगा प्राथमिक गैस सिलेंडर
Sambhajinagar LPG Priority Supply: संभाजीनगर में गैस संकट के बीच प्रशासन ने अस्पतालों, स्कूल पोषण आहार योजनाओं व छात्र मेसों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Hospital LPG Supply Priority ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Hospital LPG Supply Priority: छत्रपति संभाजीनगर अस्पतालों, स्कूल पोषण आहार योजनाओं औने समाज कल्याण विभाग से जुड़े छात्रावासों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय प्रशासन ने लिया है।
इसके लिए व्यावसायिक और घरेलू सिलेंडर से जुड़ी शर्तों में भी शिथिलता दी गई है। विभिन्न कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेसों में गैस की कमी की समस्या सामने आई है, जिससे कई छात्र अपने गांव लौटने की तैयारी में हैं।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि स्कूल और कॉलेजों से जुड़ी मेसों के संचालक यदि अपनी मांग दर्ज कराते हैं, तो इस समस्या का समाधान संभव है। ‘सिपेट’ संस्थान के लगभग 125 छात्रों को मेस में गैस उपलब्ध न होने के कारण घर लौटना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मेसों में भी ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जिला प्रशासन से उचित व्यवस्था करने की मांग छात्रों द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने मेस संचालकों से गैस की आवश्यकता दर्ज कराने का आह्वान किया है।
इसी के तहत शहर और जिले में निजी मेस संचालक, स्ट्रीट फूड विक्रेता, होटल, रेस्टोरेंट, छात्र एवं श्रमिक मेस और केटरिंग सेवाओं से संबंधित डेटा गैस कंपनियों द्वारा एजेंसियों के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते देहरादून से संभाजीनगर पहुंची युवती; पुलिस की मदद से सुरक्षित घर लौटी युवती
अधिकारियों से करें संपर्क
- भारत पेट्रोलियम कॉधरिशन लिमिटेड – नितीन : 9812090235
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपरिशन लिमिटेड शुभम चौहान 8708761466
- इंडियन ऑयल कॉर्परिशन लिमिटेड प्रगति लाड: 7722027736
- जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी 8378992101
