Chhatrapati Sambhajinagar में 2.38 करोड़ की ठगी, 2 किलो सोना लेकर आरोपी फरार; 3 कारीगरों पर केस दर्ज
Sambhajinagar Fraud Case: संभाजीनगर में सराफा व्यापारी से 2.38 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। राजकोट के कारीगरों ने भरोसे का फायदा उठाकर 2 किलो सोना लेकर फरार हो गए, पुलिस ने केस दर्ज किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Jeweller Scam( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Jeweller Scam: छत्रपति संभाजीनगर कम मजदूरी में आभूषण तैयार करने का लालच देकर राजकोट के तीन कारीगरों ने शहर के एक सराफा व्यापारी के साथ लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपए की बड़ी ठगी की है।
वर्षों से चले आ रहे व्यापारिक संबंध और विश्वास का फायदा उठाकर आरोपियों ने करीब दो किलो सोना और अन्य धातुएं लेकर फरार हो गए, जब व्यापारी आभूषण लेने के लिए राजकोट पहुंचे तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में सिटी चौक पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कासारी बजार निवासी आतिश सुभाष सवई वाला (46) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
सम्बंधित ख़बरें
मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
सवई वाला पिछले 25 वर्षों से सराफा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और कासारी बाजार में उनका “अंकिता ज्वेलर्स” नामक प्रतिष्ठान है। राजकोट निवासी जयदीप हरकिशन झिंझुवडोगा, विशाल हरकिशन झिंझुवडीगा और कल्पेश झिंझुवडीगा के साथ उनका पिछले करीब दस वर्षों से लगातार व्यापारिक लेनदेन चल रहा था।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच करोड़ों रुपये का कारोचार हुआ, लेकिन कभी कोई विवाद नहीं हुआ। इसी कारण व्यापारी को आरोपियों पर पूरा भरोसा था।
वर्षों की पहचान का उठाया फायदा
26 जनवरी को आरोपी छत्रपति संभाजीनगर आए थे। उन्होंने व्यापारी को बताया कि बड़ी कंपनियों के साथ उनका समझौता हुआ है और अब आभूषण बनाने की मजदूरी तीन प्रतिशत से घटाकर डेढ़ प्रतिशत कर दी गई है। जल्दी काम पूरा करने और कम खर्च में आभूषण तैयार करने का लालच देकर उन्होंने व्यापारी को काम देने के लिए तैयार कर लिया।
इसके बाद सवई वाला ने आरोपियों को 1695 ग्राम शुद्ध सोना, 226.110 ग्राम चांदी और 96.900 ग्राम तांबा सौंपा। इस प्रकार कुल 2018.890 ग्राम धातु, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार 960 रुपये है, उन्हें दी गई। आरोपियों ने 20 से 25 दिनों के भीतर तैयार आभूषण देने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब आभूषण नहीं मिले।
सिटी चौक पुलिस थाने में मामला दर्ज
राजकोट से लौटने के बाद भी आरोपियों की और से धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने व्यापारी से कहा कि यदि हिम्मत है तो राजकोट आओ, लेकिन जिदा वापस रहीं जाओगे, इसके बाद व्यापारी ने सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास रोयलवार कर रहे हैं।
आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने पर संदेह
- और आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे तो व्यापारी को संदेह हुआ। इसके बाद वे स्वयं राजकोट पहुंचे। वहां विशाल और कल्पेश झिंझुवडीगा ने यह बहाना बनाया कि उनके कारीगर सारा सोना लेकर भाग गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
- जब व्यापारी ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बताया जाता है कि जब व्यापारी उन्हें पुलिस थाने ले जाने लगे तो आरोपियों के परिवार के सदस्य और अन्य 10 से 15 लोग वहां इकड्डा हो गए, सभी ने व्यापारी को घेर लिया और तुरंत वहां से जाने के लिए कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और व्यापारी को ही अपहरण के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया।
