Jal Jeevan Mission Staff Salary Issue ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर जलजीवन मिशन कर्मियों का वेतन 4 महीने से लंबित, मानदेय न मिलने पर कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Swachh Bharat Mission Workers Protest: संभाजीनगर में जलजीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत गट संसाधन केंद्र कर्मियों को चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

अंकिता पटेल

Jal Jeevan Mission Staff Salary Issue: छत्रपति संभाजीनगर राज्य सरकार के जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित जलजीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन योजनाओं में रात दिन काम करने वाले तहसीलस्तरीय गट संसाधन केंद्र के कर्मियों को गत चार महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है।

इसके चलते उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। इस आलोक में महाराष्ट्र राज्य गट संसाधन केंद्र कर्मचारी संगठन ने चेताया कि शीघ्र ही मानदेय नहीं देने पर काम का बहिष्कार कर तीव आंदोलन किया जाएगा।

सचिव प्रमोद भुईंगल, जिलाध्यक्ष राजेश शिंदे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध जलापूर्ति व सफाई का लक्ष्य पूर्ण करने में गट संसाधन केंद्र के कर्मियों जिनमें तहसील समन्वयक, समूह समन्वयकों का अहम योगदान है। कर्मियों का कहना है कि वे उन्हें सौंपे दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हैं। ऐसे में 4-4 महीने वेतन न मिलना समझ से परे है।

4 माह से नहीं मिला वेतन

उनके सामने घर किराया, बच्चों की स्कूल की फीस व दैनिक खर्च की चुनौती बनी हुई है, बकाया वेतन के बारे में प्रशासन से पूछताछ करने पर आला स्तर से निधि नहीं मिलने व तकनीकी कारण बताए जाते है जिसके चलते वे आर्थिक तंगहाली का सामना करने मजबूर हैं।

गंभीर समस्या की और आला अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से व्यान देकर कर्मियों को राहत प्रदान करने की मांग भी भुईगल व शिंदे ने की इन कर्मियों पर स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के कार्य का बोझ है।

विविध सर्वेक्षणों से लेकर ऑनलाइन डेटा एन्ट्री तक के काम ये कर्मी निर्धारित समय में पूरे कर रहे है, बावजूद इसके त्योहारी सीजन में मुआवजा नहीं मिलने से उनमें बेहद नाराजगी व्याप्त है,

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध