छत्रपति संभाजीनगर में इस्कॉन की भव्य रथ यात्रा, भक्त हुए मंत्रमुग्ध उत्साह से गूंजा पूरा शहर
Chhatrapati Sambhajinagar News : इस्कॉन VECC द्वारा श्री गौर-नितई रथ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने कीर्तन,आरती में भाग लिया। रथ यात्रा गणपति मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Rath Yatra News: छत्रपति संभाजीनगर, इस्कॉन – वैदिक शिक्षा एवं सांस्कृतिक केंद्र (VECC) की ओर से रविवार, 30 को शहर एवं क्षेत्र में श्री गौर-नितई (कृष्ण-बलराम) रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कृष्ण भक्त हरे रामा हरे कृष्ण के जाप में डूब गए थे। रथ यात्रा मार्ग की सफाई की गई थी। जगह-जगह रंगोली बनाकर व फूल बरसाकर रथ यात्रा का स्वागत किया गया।जगह- जगह भक्तों ने आरती की।
इससे पहले रथ यात्रा की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे संस्थान गणपति मंदिर से महाआरती के साथ हुई। तदुपरांत रथ यात्रा गांधी चौक, सराफा रोड, सिटी चौक, गुलमंड़ी, महात्मा फुले चौक, अंबा अप्सरा रोड, नागेश्वरवाड़ी महादेव मंदिर, तापड़िया नाट्यमंदिर, एमपी लॉ कॉलेज, वरद गणेश मंदिर होकर आगे बढ़ी।
रंगोली बनाकर बरसाए गए फूल
समापन समर्थ नगर स्थित राम मंदिर में हुआ। मंदिर की अध्यक्ष डॉ. रोहिणी प्रिया प्रभु की अगुवाई में 15 भक्तों का ग्रुप बड़े जोश के साथ हरे रामा हरे कृष्ण का जाप कर रहा था। कीर्तन में डूबे सैकड़ों कृष्ण भक्त नाचते-गाते व हरे रामा हरे कृष्ण का जाप करते हुए रथ खींच रहे थे। इस दौरान भगवान को पंचपकवान का भोग चढ़ाकर महाआरती की गई। भक्तों को खिचड़ी व राजगिरा लड्डू का महाप्रसाद बांटा गया। अंत में रथ यात्रा की सफलता के लिए परिश्रम करने वाले सभी भक्तों का आभार माना गया।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
संभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
आषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति ठप, 16 दिन से जल संकट , 900 मिमी लाइन में खराबी
नन्हे भक्तों ने भजन गाकर किया मंत्रमुग्ध
समर्थ नगर स्थित श्री समर्थ राम मंदिर के सभा मंडप के पंडाल में शाम 6:30 बजे भक्तों ने भजन पेश किया। युवा भक्तों ने सुंदर कुंडल नयन विशाल व छोटी-छोटी गैया भजन पेश किए। उसके बाद डॉ. रोहिणी प्रिया प्रभु ने हरिकथा की कहानी सुनाई।
