- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Asmita League Womens Sports Raksha Khadse
संभाजीनगर: महिला दिवस पर अस्मिता लीग का शुभारंभ, मंत्री रक्षा खड़से ने महिलाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित
Sambhajinagar Sports News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संभाजीनगर में अस्मिता लीग का उद्घाटन करते हुए मंत्री रक्षा खड़से ने कहा कि विकसित भारत के लिए युवाओं का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।
- Written By: अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Women Participation In Sports ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Women Participation In Sports: छत्रपति संभाजीनगर केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा खड़से ने कहा कि देश को वर्ष 2036 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीक के साथ ही नागरिकों का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही अहम है। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों जरिए युवाओं को स्वस्थ रखा जा सकता है।
स्वस्थ युवा पीढ़ी के चलते देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर सकता है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को खेलों में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित ‘अस्मिता लीग’ का उद्घाटन मंत्री रक्षा खड़से ने किया, तब वह विचार रख रही थीं।
इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से खेल क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील भी की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को गारखेड़ा क्षेत्र स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल मैदान में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
मंत्री खडसे ने साइकिल प्रतियोगिता व वकिॉन प्रतियोगिता का आगाज हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शेखर पाटील, विक्रम जाधव संग क्रीड़ा अधिकारी, कर्मचारी व महिला खिलाड़ी उपस्थित थीं।
खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने संस्था कर रही है प्रयास : मोनिका
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने कहा कि जिले के खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए यखेल दक्षेत्र में विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्पोर्ट्स अचोरिटी ऑफ इंडिया की संचालिका डॉ. मोनिका घुगे ने कहा कि महिलाओं को खेल क्षेत्र में आगे लाने के लिए संस्था बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।
क्रिकेट सहित कई खेलों में भी उज्ज्वल भविष्य
मंत्री खड़से ने कहा कि क्रिकेट संग अन्य कई खेलों में भी उज्ज्वल भविष्य है और अभिभावकों को बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना वाहिए, खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत महिला दिवस पर देशभर के जिलों में अस्मिला लीग’ का आयोजन किया जा रहा है,
इसके जरिए महिलाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, उनका मत था कि खेल क्षेत्र में खिलाड़ी के रूप में ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षक, प्रबंधन व अन्य कई करियर के अवसर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में जल संकट गहराया, फिलहाल 10–12 एमएलडी ही बढ़ेगी सप्लाई; अवैध कनेक्शन हटाने की तैयारी
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडियों को भी अधिक अवसर दिलाने के लिए सरकार के विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा भी उन्होंने किया, इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सफलता प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान एकनाथ खड़से की पुत्रवधू रक्षा ने किया।
Chhatrapati sambhajinagar asmita league womens sports raksha khadse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












