दुबई-मॉरिशस कनेक्शन का दावा, फॉरेक्स ट्रेडिंग में 10% मुनाफे का झांसा, संभाजीनगर में 1.12 करोड़ की ठगी
Forex Trading Scam: संभाजीनगर में फॉरेक्स ट्रेडिंग में 10% मुनाफे का लालच देकर 'पेमैक्स ग्लोबल' के नाम पर 12 निवेशकों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Investment Fraud ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Investment Fraud: छत्रपति संभाजीनगर फॉरेक्स ट्रेडिंग में हर महीने 10 प्रतिशत तक आकर्षक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ‘पेमैक्स ग्लोबल’ नामक कथित अंतरराष्ट्रीय कंपनी के माध्यम से 12 निवेशकों से 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।
यह पूरा खेल जलगांव रोड स्थित सौभाग्य चौक के एक कार्यालय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
आरोपियों ने खुद को ‘पेमैक्स ग्लोबल’ नामक अंतरराष्ट्रीय कंपनी से जुड़ा बताया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के मुख्य कार्यालय दुबई और मॉरिशस में हैं तथा फॉरेक्स ट्रेडिंग और शेयर बाजार के जरिए भारी मुनाफा कमाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
IMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
इसी भरोसे के आधार पर निवेशकों को जोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया। जलगांव रोड के सौभाग्य चौक स्थित ‘विक्टरी ट्रेडर्स’ कार्यालय से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।
आरोपियों ने विभिन्न स्तरों पर खुद को प्रबंधक और प्रतिनिधि बताकर निवेशकों का विश्वास हासिल किया। जिला स्तर और स्थानीय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई थीं।
यह भी पढ़ें:-रामनवमी पर राममय हुआ संभाजीनगर, मंदिरों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़; सेवा और समर्पण का अनोखा संगम
कई फर्मों के नाम पर किए गए लेन-देन
विश्वास कायम करने के लिए आरोपियों ने रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेस, माताजी ट्रेडर्स, साईजी ट्रेडर्स, ज्युपिटर ट्रेडिंग, एसवीएस इंटरप्राइजेस, वृदावन ट्रेडर्स, मॅजेस्टिक पेंचर्स, रुद्र एग्री सर्विसेस, वी. आर. इंटरप्राइजेस, वुड जोन टिंबर और इनलाइफ कैपशुअर एलएलपी जैसे विभिन्न फमों के नाम से लेन-देन दिखाए साथ ही यह भरोसा भी दिलाया, गया कि यदि कंपनी से पैसा । नहीं आया तो वे खुद स्कम लौटाएंगे।
