-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Civic Body Restarts Encroachment Removal For Road Widening
Sambhajinagar में अतिक्रमण हटाओ मुहिम दोबारा शुरू, 10 मार्गों पर कार्रवाई तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhajinagar में मनपा ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ मुहिम फिर शुरू की है। 10 प्रमुख मार्गों पर सर्वे, मार्किंग और नोटिस जारी होने से कई इलाकों में हलचल बढ़ गई है।

संभाजीनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News: बीते कुछ माह से शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए मनपा प्रशासन की ओर से चलाई गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम को ब्रेक लगा था।
सोमवार को मनपा आयुक्त जो श्रीकांत ने अतिक्रमण हटाओ व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर दोबारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरु करने के निर्देश दिए है।
मनपा प्रशासक के निर्देश पर शहर के 10 प्रमुख मागों पर यह मुहिम चलेगी। सोमवार को मनपा आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिन इलाकों में डीपी प्लान के तहत सड़क चौडीकरण मुहिम चलाना बाकी है, उसका जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
संभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
इस जायजा बैठक में अधिकारियों ने शहर के 10 प्रमुख मार्गों की जानकारी दी। प्रशासक जी। श्रीकांत ने तत्काल उन सड़कों पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए बता दें कि डीपी प्लान के अनुसार मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने इससे पूर्व कई प्रमुख सड़कों पर फैला हुआ अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाकर सैकड़ों घरों को हटाया था। अब दोबारा मनपा प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम सड़क चौड़ीकरण के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
इन मार्गों पर होगी कार्रवाई
मनपा प्रशासक व आयुक्त जी श्रीकांत ने बैठक में अधिकारियों से किन मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया बाकी है, वहां की जानकारी ली। उसके बाद प्रशासन द्वारा पडेगाव मिटमिटा के प्रमुख सड़क से गोल्फ कोर्स, हसूल टी पॉइंट से मनपा क्षेत्र, सेवन हिल्स भाजीवाली बाई प्रतिमा, महावीर चौक से वीआईपी रोड होते हुए जलगांव टी पॉइंट, कांचनवाडी से लॉ विश्वविद्यालय, सातारा परिसर के रेणुका माता मंदिर कमान से उमरीकन लॉन्स, चंपा चौक से जालना रोड, कांति चौक से पैठण मेट, हसून जेल से अंबर हित इन 10 प्रमुख मार्गों पर यह मुहिम शुरु की जाएगी।
मनपा सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले क्रांति चौक से पैठण गेट व हसूल परिसर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरु की जाएगी। उधर, बीते सप्ताह मनपा प्रशासन द्वारा लगातार पैठण गेट से क्रांति चौक क्षेत्र में मार्किंग शुरु करने के बाद से ही लोगों ने अपने अतिक्रमण हटाने का शुरु किया है।
हमारे संवाददाता ने सोमवार को इस मार्ग का दौरा करने पर कई अतिक्रमण धारक अपना अतिक्रमण खुद से ही हटाते नजर आए। इधर, सोमवार को हशूल परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाओ मुहिम की जानकारी भी दी गई, जिससे उस परिसर के लोगों में फिर एक बार बेचैनी देखी गई।
नियमों की प्रक्रिया पूरी कर चलेगी मुहिम
उधर, मनपा प्रशासक जी। श्रीकांत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को ली बैठक में नियमों को प्रक्रिया पूरी कर ही मुहिम शुरु करने के निर्देश दिए है। इसमें टोटल स्टेशन सर्वेक्षण, मार्किंग उसके बाद नोटिस थमाकर फिर यह मुहिम शुरू की जाएगी।
इसी के तहत शहर के पैठण गेट से क्रांति चौक पर मनपा प्रशासन द्वारा बीते सप्ताह टोटल सर्वेक्षण कर मार्किंग की गई, उसके बाद नागरिकों को नोटिस थमाई गई सोमवार को ली गई बैठक में अतिक्रमण हटाओ विभाग के प्रमुख संतोष वाहुले, अतिक्रमण हटाओ विभाग के अधिकारियों सहित सभी जोन के सहायक आयुक्त उपस्थित थे। उधर, इस मुहिम शहर के जन प्रतिनिधियों का भी समर्थन मनपा प्रशासन को होने की जानकारी सामने आयी है। यह बात अलग है कि तंगहाल शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम होने की समस्या आम हुई है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: साइबर क्राइम की मदद से 16 लाख के 101 मोबाइल मिले, नागरिकों में खुशी
निधि के अभाव में रोकी गई थी कार्रवाई
बता दे कि बीते जून व जुलाई माह में मनपा ने चिकलथाना, मुकुंदवाडी, सातारा- देवलाई, बीड बायपास, पैठण रोड, जालना रोड, जलगांव, रोड, दिल्ली गेट, हर्सल टी पॉइंट, नगर नाका से पडेगांव होते हुए मिटमिटा में यह मुहिम चलायी गई थी। इस मुहिम में सैकड़ों घरों पर बुलडोजर चला था इतनी बडी मनपा प्रशासन द्वारा करने के बाद मनपा ने 8 रास्तों पर टोटल सर्वेक्षण कर मार्किंग की थी। लेकिन, निधि के अभाव में यह कार्रवाई रोक दी गई थी।
Chhatrapati sambhajinagar civic body restarts encroachment removal for road widening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














