संभाजीनगर में तीन साप्ताहिक बाजार बंद करने का फैसला, ट्रैफिक जाम और गंदगी से राहत के लिए मनपा का बड़ा निर्णय
Sambhajinagar Weekly Market Closure: संभाजीनगर में ट्रैफिक जाम और गंदगी की समस्या को देखते हुए चिकलठाणा, जाफरगेट और शहानुर मिया दरगाह क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Weekly Market Closure ( Source: Social Media )
Aurangabad Municipal Traffic Management: छत्रपति संभाजीनगर शहर के चिकलठाणा, जाफरगेट और शहानुर मिया दरगाह क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को बंद करने का महत्वपूर्ण निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है।
यह घोषणा मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तुतीकरण के दौरान बुधवार को की। शहर के बढ़ते विस्तार और यातायात दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मनपा प्रशासन के अनुसार, इन साप्ताहिक बाजारों के कारण मुख्य सड़कों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही थी। बाजार समाप्त होने के बाद बड़े पैमाने पर गंदगी फैलने से नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही पड़ेगी भारी! जनगणना ड्यूटी से बचने वाले शिक्षकों पर दर्ज होगा आपराधिक मामला
कर वसूली अभियान में सख्ती, प्रत्येक क्षेत्र में 100 बकायादार संपत्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश
विजन 2047: छत्रपति संभाजीनगर को ग्लोबल सिटी बनाने के लिए सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट का होगा गठन
इसी पृष्ठभूमि में इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया। मनपा ने नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार की है।
शहर के विभिन्न हिस्सों में विकसित सब्जी मंडियों के दुकानों में ही अब सब्जियां और कृषि उत्पादों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए मौजूदा मंडियों का सुधार और आवश्यक स्थानों पर नए दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
हर सप्ताह लगभग 50 लाख रुपए का कारोबार
जानकारी के अनुसार, इन साप्ताहिक बाजारों में हर सप्ताह लगभग 25 से 50 लाख रुपये का कारोबार होता था, किसान और फेरीवाले सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचकर ताजा और सस्ती सब्जिया उपलब्ध कराते थे।
यह भी पढ़ें:-26 मार्च का इतिहास: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस
अब इस व्यवस्था को व्यवस्थित बाजारों में स्थानांतरित किया जाएगा, मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने स्पष्ट किया है कि अब सड़कों या डिवाइडरों पर किसी भी प्रकार का सहप्ताहिक बाजार या अवैध व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
