भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित
Sambhajinagar BJP Ideology Workshop: संभाजीनगर में BJP द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ता पार्टी के विचारधारा से अवगत हो।
- Written By: अंकिता पटेल
BJP Training Camp Maharashtra( Source: Social Media )
Sambhajinagar BJP Training Camp Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर भाजपा की विचारधारा, इतिहास, नीति, लक्ष्यों से अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी सिडको कैलाश नगर मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत 2 दिवसीय निवासी अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।
इस पहल के तहत कार्यकर्ताओं के अधिक सक्षम व वैचारिक रूप से मजबूत बनने की उम्मीद आयोजकों ने जताई। इससे पहले उद्घाटन ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे ने किया।
प्रमुख अतिथि के रूप में महापौर समीर राजूरकर, शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरीश कुलकर्णी, प्रशांत देसराडा, शिवाजी दांडगे, हर्षवर्धन कराड़ आदि नगरसेवकों व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मूलभूत तत्वों पर सघन मार्गदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मंत्री अतुल सावे ने किया उद्घाटन
2 दिवसीय निवासी अभ्यास वर्ग में निम्नांकित विस्तारपूर्वक बचर्चा करने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया गया। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास व वैचारिका आधार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, एकात्म मानववाद जैसे तत्वज्ञान पर आधारित पार्टी का लक्ष्य, पार्टी की प्रमुख नीतिया व विकास की दिशा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, अनुशासन व संगठन विस्तार के लिए प्रयास, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योगाभ्यास, मनोरंजन कार्यक्रम व अन्य उपक्रम आयोजित किए गए।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर जिला परिषद में विकास कार्यों को रफ्तार देने का संकल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल योजना पर रहेगा फोकस
मार्गदर्शकों का कहना था कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एकरूपता, उत्साह व वैचारिक दृढ़ता निर्माण होती है। यही नहीं, भाजपा का संगठनात्मक मजबूत व प्रभावी बनने में मदद मिलती है, कार्यक्रम की सफलता के लिए सिडको कैलाश नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किए इनमें निखिल महाले, राहुल खरात, अरुण पालवे, विशाल खंडागले, अविनाश पवार, योगेश खेडकर, योगेश महानोर, योगेश महानोर व सोमनाथ उपणे आदि ने परिश्रम किए।
