Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में बस जलकर हुई खाक, नहीं हुई कोई जनहानि

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Jan 21, 2023 | 06:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद: शहर के अहमदनगर नाका (Ahmednagar Naka) के निकट स्थित केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) के सामने हिमालय ट्रैवल्स (Himalaya Travels) की बस (Bus) जलकर खाक हो गई, यह बस सुबह करीब 7 बजे नागपुर (Nagpur) से यात्रियों को लेकर  औरंगाबाद (Aurangabad) पहुंची थी। ट्रैवल्स बस का चालक यात्रियों को शहर में छोड़कर वालूज में डीजल भरने जा रहा था। करीब 7 बजकर 35 मिनट पर बस नगर नाका के निकट पहुंचते ही उसमें आग लगी। दुर्घटना में कोई जीवित हानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हिमायल ट्रैवल्स कंपनी की बस क्र. एमएच 20 जीसी 0555 शुक्रवार की रात नागपुर से यात्रियों को  लेकर औरंगाबाद की ओर निकली थी। बस शनिवार की सुबह करीब 7 बजे शहर में पहुंचने के बाद सभी यात्री सिडको, क्रांति चौक में उतर गए। उसके बाद बस का चालक शहर से सटे वालूज में  डीजल भरने बस लेकर निकला। बस जैसे ही अहमदनगर नाका के निकट स्थित केन्द्रीय विद्यालय के सामने पहुंची तब उसमें आग लग गई। बस में आग लगने की जानकारी बस के चालक और क्लिनर को पता चलते ही उन्होंने तत्काल बस को सड़क के किनारे रोककर दोनों बाहर निकल गए। तब तक बस में फैली आग पिछले हिस्से से लेकर सामने वाले हिस्से तक पहुंची।

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन

आग लगने के कारण का नहीं चल पाया पता

इधर, घटना की जानकारी औरंगाबाद महानगरपालिका के अग्ऩिशमन दल को मिलते ही दल के डयूटी इंजार्च एल.पी. कोल्हे, विनायक लिमकर, शेख अमीर, प्रसाद शिंदे, सचिन शिंदे, परमेश्वर सांलुके, शेख समीर, शेख आसिफ, अजय कोल्हे आदि के दल ने घटनास्थल पहुंचकर बस को लगी आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु, बस पूरी तरह जलकर खाक हुई। इस घटना में ट्रैवल्स का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

Bus burnt to ashes in aurangabad no casualties

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2023 | 06:59 PM

Topics:  

  • Aurangabad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.