-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bjp Dominance Cidco Mukundwadi Chikalthana Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election
संभाजीनगर मनपा चुनाव: सिडको-मुकुंदवाड़ी-चिकलथाना में भाजपा का एकतरफा वर्चस्व, 10 में 9 सीटों पर जीत
- Written By: अंकिता पटेल
CIDCO Ward Results: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में सिडको, मुकुंदवाड़ी और चिकलथाना क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा। वार्ड 23, 24 और 25 की 10 में से 9 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Municipal Election Results: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की प्रभाग पद्धति से हुए चुनाव में सिडको, मुकुंदवाड़ी व चिकलथाना क्षेत्र में भाजपा ने एकतरफा वर्चस्व कायम किया है। चुनाव निर्णय अधिकारी क्रमांक 6 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 23, 24 व 25 में कुल 10 में से 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
एकमात्र सीट शिवसेना उद्धव बालासाहब पार्टी अर्थात उबाठा के खाते में गई। इन नतीजों में सबसे अधिक चर्चा वार्ड क्रमांक 25 के परिणाम की रही, जहां पूर्व महापौर भगवान घड़ामोड़े की पत्नी सविता घड़ामोड़े को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।
इस इलाके में पिछले कई वर्षों से उनका दबदबा बना हुआ है। भाजपा की व्यापक जीत के बीच यह पराजय राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी, शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का कड़ा हमला
मुंबई: चरणसेवा ने लाखों वारकरियों के स्वास्थ्य की संभाली जिम्मेदारी, 4.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला लाभ
हर बात में राहुल गांधी का नाम लेना बंद करे…कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
गरवारे हाईटेक फिल्म स्थित मतगणना केंद्र पर दोपहर एक बजे के बाद जैसे ही एक-एक कर परिणाम घोषित होते गए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर जोरदार जश्न मनाया। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 23 का परिणाम घोषित हुआ।
‘अ’ – सुरेखा गायकवाड़, ‘ब’ बालासाहेब मुंडे, ‘क’ मॅसत्यभामा शिंदे व ‘ड’ में प्रमोद राठौड़। इन चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 25 के नतीजे घोषित हुए। ‘अ’ से मनोज गांगवे (भाजपा), ‘ब’ वैशाली कोरड़े (शिवसेना उबाठा), ‘क’ से प्रियंका खोतकर (भाजपा), ‘ड’ से रवि कावड़े (भाजपा). जीती।
मतगणना के दौरान अफरा-तफरी
सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के प्रतिनिधि केंद्र पर पहुंच गए थे। इमारत का प्रवेश द्वार छोटा होने के कारण गेट पर धक्का-मुक्की हुई व कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर कतारबद्ध व्यवस्था की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि मतगणना कक्ष में भी भीड़ अधिक होने से कुछ उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र की राजनीति में AIMIM का उभार, 13 मनपाओं में 95 सीटों पर जीत; ओवैसी की रणनीति सफल
वार्ड क्रमांक 25 में पूर्व महापौर भगवान धड़ामोड़े को क्रॉस वोटिंग का नुकसान होने की चर्चा जोरों पर है। ऐन समय पर सविता घडामोडे को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के भीतर नाराजगी व बगावत उभर आई, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। चिकलथाना व रामनगर परिसर में क्रॉस वोटिंग होने की बात कहीं जा रही है।
Bjp dominance cidco mukundwadi chikalthana chhatrapati sambhajinagar municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से मिलेगी निजात
Jul 23, 2026 | 07:46 PMमहिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
Jul 23, 2026 | 07:37 PMसिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jul 23, 2026 | 07:33 PMIron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














