औरंगाबाद फायरिंग मामला: बेटे ने सुपारी देकर पिता की हत्या का रचा था षडयंत्र, तीन आरोपी गिरफ्त में
- Written By: नवभारत डेस्क
छत्रपति संभाजीनगर. शहर के पुंडलीकनगर थाना क्षेत्र के न्यू हनुमान नगर में बीते सोमवार को दो अज्ञात युवकों ने मनपा के सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी प्रभाकर अहिरे के घर में प्रवेश कर देसी कटटे से उस पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। इस घटना के चार दिन बाद शहर की क्राईम ब्रांच व पुंडलीकनगर थाना पुलिस ने कड़े परिश्रम कर घटना को उजागर करते हुए बताया कि बेटे ने सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करने का नियोजन किया था। उसमें वह कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने इस घटना को लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें फिर्यादी का बेटा भी शामिल है।
गुरुवार शाम शहर के सीपी मनोज लोहिया, डीसीपी शिलवंत नांदेडकर, क्राईम ब्रांच के एसीपी धनंजय पाटिल, रणजीत पाटिल ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फिर्यादी प्रभाकर अहिरे मनपा में सफाई कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त है। उसे तीन पत्नियां थी, वर्तमान में वह तिसरी पत्नि के साथ न्यू पुंडलीकनगर में रहता है।
प्रथम पत्नि से उसे तीन लडकियां व दो लडकियां है। जिसमें बेटा महादु अहिरे निवासी कन्नड का अपने पिता प्रमोद अहिरे के साथ मनपा में अनुकंपा पर नौकरी लगाने को लेकर विवाद जारी था। फिर्यादी प्रभाकर अहिरे प्रथम पत्नि के बच्चो को पूरी तरह अनेदखी कर वह मनपा में अनुकंपा में अपने तिसरी पत्नि के बेटे को नौकरी लगाने के फिराग में था, इसकी जानकारी फिर्यादी अहिरे के आरोपी बेटे महिदु अहिरे को मिलने पर उसने अपने पिता की हत्या करने की ठानी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन
डेढ़ लाख में दी थी पिता की हत्या की सुपारी
सीपी मनोज लोहिया ने बताया कि पिता द्वारा प्रथम पत्नि के बेटे आरोपी महादु अहिरे ने अपने को नजर अंदाज करने तथा मनपा में अनुकंपा पर तिसरी पत्नि के बेटे को लगाने की मिली जानकारी के बाद 24 वर्षिय सचिन भास्कर अंभुरे निवासी गणेशपुर तहसील कन्नड तथा नंदकिशोर परसराम अंभुरे निवासी कमलापुर शिवार तहसील गंगापुर को पिता की हत्या करने डेढ़ लाख रुपए में सुपारी दी। इसमें प्रथम किश्त में 55 हजार रुपए भी फिर्यादी के बेटे महादु अहिरे ने शुटरों को अदा किए थे।
इस रकम से आरोपी सचिन अंभुरे व नंदकिशोर अंभुरे बीते सोमवार को न्यू हनुमान नगर पहुंचे, और उन्होंने फिर्यादी प्रभाकर अहिरे की हत्या करने उसके घर में प्रवेश किया। घटना को अंजाम देने शूटर सचिन अंभुरे अहिरे के घर पहुंचा जबकि दूसरा शूटर नंदकिशोर अंभुरे घर के बाहर खडा था। सचिन अंभुरे ने अहिरे के घर प्रवेश करते ही देसी कटटे से गोली चलायी। गोली चलते ही फिर्यादी अहिरे ने गर्दन हटा देने से गोली अहिरे को लगने के बजाए घर के दीवार को जा लगी थी।
इधर, घटना के बाद शहर क्रार्ईम ब्रांच, पुंडलीकनगर पुलिस ने जांच शुरु की। सीपी लोहिया ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हमने 10 से 15 संदिग्ध शूटरों से पूछताछ शुरु की थी, तब हमें सूचना मिली थी 24 वर्षिय सचिन भास्कर अंभुरे व 26 वर्षिय नंदकिशोर अंभुरे ने फिर्यादी अहिरे की हत्या करने की सुपारी ली थी। इसी जानकारी पर पुलिस ने उन दोनों के अलावा हत्या की सुपारी देनेवाले फिर्यादी के बेटे महादु अहिरे को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई शहर के सीपी मनोज लोहिया, डीसीपी शिलवंत नांदेडकर, डीसीपी अपर्णा गिते, एसीपी धनंजय पाटिल, एसीपी रणजीत पाटिल के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के एपीआई सुधीर वाघ, एपीआई मनोज शिंदे, काशिनाथ महांडुले, पीएसआई अमोल मसके, प्रविण वाघ, पुंडलीकनगर थाना के एपीआई शेषराव खटाने, पीएसआई विठठल घोडके, संदिप काले, सतीष जाधव, हेड कांस्टेबल संजय गावंडे, योगेश नवसारे, संदिप तायडे, संजय मुले, नवनाथ खांडेकर, तात्याराव शिनगारे, धर्मराज गायकवाड, विजय भानुसे, नितिन देशमुख, रविन्द्र खरात, विजय घुगे, मनोहर गिते ने पूरी की।
