छत्रपति संभाजीनगर ड्रग्स केस: सूरत से मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख गिरफ्तार, फार्मा कंपनी का MR निकला मास्टरमाइंड
Sambhajinagar Drugs Case: छत्रपति संभाजीनगर एएनटीएफ ने सूरत में छापा मारकर नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी फार्मा कंपनी में एमआर बनकर यह रैकेट चला रहा था।
- Written By: रूपम सिंह
ड्रग्स, मुनाफ शेख (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में नशीली गोलियों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। मार्च में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने गुजरात के सूरत में छापा मारकर नशीली दवाओं के मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनाफ इकबाल शेख (40 वर्ष, होडी बंगला, सुरत) के रूप में हुई है।
मुनाफ की मुख्य भूमिका
जांच में मुनाफ शेख की भूमिका मुख्य कड़ी के रूप में सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर छत्रपति संभाजीनगर लाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल, पुलिस अधीक्षक अजित टिके और उपाधीक्षक साईनाथ ठोंबरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया है कि मुनाफ शेख सुरत स्थित अरिहंत फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत था।
दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था और संपकों का फायदा उठाकर वह नशीली गोलियों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध आपूर्ति कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले से राज्य में सक्रिय नशीले पदार्थों के बड़े नेटवर्क के और भी महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
ये भी पढ़ें:- नीट परीक्षा के लिए रेलवे की खास पहल, नांदेड़ मंडल ने इन 6 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त जनरल कोच
एएनटीएफ ने जांच का दायरा और बढ़ाया
न्यायालय ने उसे 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एएनटीएफ ‘की पुलिस निरीक्षक गीता बागवड़े के नेतृत्व में मार्च महीने में छावनी और बेगमपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। उस दौरान नशीली गोलियां और प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने 19 लाख 53 हजार रुपये का माल जब्त किया था। इसमें नाइट्राजेपाम की 4,400 गोलियां और 132 बोतल कफ सिरप शामिल थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह माल सूरत से मंगाया जाता था। इसके बाद एएनटीएफ ने जांच का दायरा गुजरात तक बढ़ाया और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया।
