घर में घुसकर अकाउंटेंट पर हमला, कांचनवाडी ले जाते वक्त बचकर पहुंचा पुलिस चौकी
Chhatrapati Sambhajinagar में एक अकाउंटेंट को लोहे की छड़ से पीटकर अगवा किया गया। मौके से भागकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी योगेश जाधव और दिनेश माहेर को गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
कल्याण में अपहरण (सौ. सोशल मीडिया )
Crime News In Hindi: एक व्यक्ति को लोहे की छड़ से पीटकर अगवा करने की घटना सोमवार रात को घटी। इस मामले में मामला दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपहरण करनेवाला मुख्य आरोपी योगेश नामदेव जाधव दिनेश सोवकचंद मेहर को गिरफ्तार किया।
स्वस्तिक सिटी वडगांव कोल्हाटी निवासी उमेश बाबूराव बुझाडे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शक था कि उनके पड़ोस में रहने वाले योगेश नामदेव जाधव का उनकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध है।
इसलिए उन्होंने योगेश जाधव को मेरे परिवार में ताक झाक न करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी समझाया कि वह मेरे पत्नी से बातचीत करना छोड दे। बुजाडे जब घर जा रहे थे, तो चोरडिया फार्म पर उनकी कार को पीछे से किसी ने टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
संभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
इस मामले में चार पहिया वाहन का चालक अज्ञात था, इसलिए, शिकायत दर्ज कराए बिना बुझाडे घर चला गया। इस बीच, सोमवार रात को आरोपी योगेश जाधव उसके घर का दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था। इस समय, बुझाडे की पत्नी ने योगेश को जाने और अनावश्यक रूप से बहस न करने के लिए समझाया।
हालांकि, योगेश, अपने चार अन्य साथियों के साथ कार में बैठे था, बाद में वह घर में घुसा और बुझाडे को लोहे की छड़ों से पीटकर उसे कार में ले गए। हालांकि, जब कांचनवाडी की ओर जाते समय कार अचानक रुक गई, तो वह बाहर निकला और भागने का मौका पाकर पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद उसे वालुज अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके सिर पर 70 टाके लगे हैं।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar में अतिक्रमण हटाओ मुहिम दोबारा शुरू, 10 मार्गों पर कार्रवाई तेज
एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने में केस दर्ज
इस मामले में एमआईडीसी वालूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होते ही, अपराध शाखा के पीआई गजानन कल्याणकर के मार्गदर्शन में पीएसआई अर्जुन कदम, पुलिस कांस्टेबल योगेश गुप्ता, श्रीकांत काले, दत्तात्रय गाढेकर, दादासाहेब झारगड, सोनाथ दुकले की टीम ने आरोपी योगेश जाधव और दिनेश माहेर को गिरफ्तार कर लिया
