छत्रपति शिवाजी प्रतिमा ढहने का मामला: दानवे ने जांच समिति पर उठाए सवाल, पूछा- कभी मिट्टी की मूर्ति बनाई है?
शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया कि क्या प्रतिमा की ऊंचाई जैसी बारीकियों को तय करने से पहले कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था?
- Written By: आकाश मसने
छत्रपत्रि शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में गठित जांच समिति पर अंबादास दावने ने उठाए सवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: सिंधुदुर्ग जिले की मालवण तहसील में राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा के 26 अगस्त को ढहने के बाद से राज्य की राजनीति में उबाल आया हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा ढहने के कारणों की जांच के लिए इंजीनियरों, राष्ट्रीय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों और नौसेना के अधिकारियों की एक तकनीकी समिति गठित की है। पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल और ठेकेदार जयदीप आप्टे को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया कि क्या प्रतिमा की ऊंचाई जैसी बारीकियों को तय करने से पहले कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था? उन्होंने यह भी कहा कि क्या किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिमा की एक विशिष्ट ऊंचाई तय की गई थी?
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी का बयान, सिर झुकाकर मांगी माफी
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इस मुद्दे पर सरकार से सवाल करते हुए महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘जब हम (विपक्षी सदस्य) राजकोट किले के दौरे पर जाने लगे तब जाकर मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने की जांच के लिए एक समिति बनाई। यह मुद्दा महाराष्ट्र की आत्मा से जुड़ा है। अगर मुख्यमंत्री शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं, तो वह मेरे सवालों का जवाब देंगे।”
वैज्ञानिक अध्ययन नहीं किया
अंबादास दानवे ने कहा कि क्या सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने अपने जीवन में कभी भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति तक बनाई हैं? उन्होंने कहा कि ‘‘क्या वे ढही प्रतिमा का अध्ययन करने के लिए योग्य और सक्षम हैं?” दानवे ने आगे लिखा कि ‘‘क्या प्रतिमा की ऊंचाई तय करने के लिए कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था? क्या जिस द्वीप पर इसे स्थापित किया गया, उसकी मजबूती की पड़ताल की गई थी ? या फिर किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिमा की ऊंचाई बेतरतीब ढंग से तय की गई?”
यह भी पढ़ें:- NCP को महायुति से बाहर करे भाजपा, शरद पवार गुट ने मंत्री सावंत के बयान को लेकर साधा निशाना
समिति पर उठाए सवाल
उन्होंने यह भी कहा कि क्या संरचना के चारों ओर एक नयी लाल रंग की किलेबंदी करने के लिए राजकोट किले के पुरावशेषों को नुकसान पहुंचाया गया? उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेता ने कहा कि क्या कुछ विशेषज्ञों को अन्य सदस्यों को खुश करने के लिए समिति में शामिल नहीं किया गया है?
