-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- 86 People Died Due To Rainfall In Marathwada
Marathwada में बारिश की तबाही: अब तक 86 मौतें और 24 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद
- Written By: अपूर्वा नायक
मराठवाड़ा इस समय बाढ़ की चपेट से जूझ रहा है। ऐसे में हाल ही में राजस्व विभागों के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून से अब तक बारिश के कारण लगभग 86 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मराठवाड़ा में बाढ़ (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मराठवाड़ा में इस वर्ष बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून से अब तक बारिश के कारण 86 लोगों की मौत हुई है वहीं 1,683 मवेशियों की जान चली गई है, इसके अलावा, 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलें नष्ट हो गई हैं।
इन क्षतिग्रस्त फसलों में से 75 प्रतिशत यानी 18 लाख हेक्टेयर भूमि पर सर्वेक्षण पूरे कर लिए गए हैं। शेष क्षेत्र पर नुकसान का पंचनामा जारी है। इस बारे में प्रभारी राजस्व अपर आयुक्त संभाजीराव अडकुने ने जानकारी दी। सरकार की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द पीड़ित किसानों को सहायता देने की प्रक्रिया चल रही है।
मराठवाड़ा में जून माह से लगातार अतिवृष्टि हो रही है। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर इन चारों महीनों में हुए नुकसान के प्राथमिक आंकड़े राजस्व विभाग द्वारा एकत्र किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, जून से अब तक मराठवाड़ा में खरीफ की लगभग 23 लाख 96 हजार 162 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। इनमें से 18 लाख 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के नुकसान का पंचनामा (सर्वेक्षण) पूरा हो चुका है। यह कुल नुकसान का 75 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
नांदेड़ जिले में सबसे अधिक 26 मौतें
नांदेड़ जिले में सबसे अधिक 6,54,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हुई हैं। बीड़ जिले में 4 लाख 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। धाराशिव, परभणी, संभाजीनगर में भी बड़े पैमाने पर कृषि फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर, जून से अब तक मराठवाड़ा विभाग में कुल 86 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नांदेड़ में 26, संभाजीनगर में 15, हिंगोली में 11, बीड में 11, जालना में 7, परभणी में 6, लातूर में 6 और धाराशिव जिले में 4 लोगों की मौत बारिश के कारण हुई है।
ये भी पढ़ें :- Uday Samant ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख रुपये, उद्यमियों से भी की अपील
राज्य के किसानों पर 35,477 करोड़ का कर्ज
शीतकालीन अधिवेशन में किसानों को कर्जमाफी का बड़ा तोहफा मिलने की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने बकाया कर्ज की जानकारी मांगी है और अक्टूबर के अंत तक इस पर रिपोर्ट पेश किए जाने की उम्मीद है। किसानों पर बैंकों की कुल 35,477 करोड़ की बकाया राशि है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले सोलापुर जिले के लगभग ढाई लाख किसानों पर बैंकों का 3,976 करोड़ बकाया है जो राज्य में सबसे अधिक है। बकाया न चुकाने के चलते राज्य के 24,73,566 किसानों के लिए बैंकों से कर्ज मिलना बंद हो गया है। वहीं इस साल अतिवृष्टि के कारण राज्य में 69 लाख हेक्टेयर जमीन पर खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने किसानों की कर्ज स्थिति की जानकारी मंगाई है।
86 people died due to rainfall in marathwada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














