Sambhajinagar MNC में दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी, 7 अधिकारियों का होगा प्रमोशन
Chhatrapati Sambhajinagar के मनपा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ सकती है। बताया जा रहा है कि 5 अधिकारियों को कार्यकारी अभियंता और 2 को उपायुक्त के पद पर प्रमोट किया जाने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: इस साल की दिवाली मनपा अधिकारियों के लिए मीठी रहेगी। 5 अधिकारियों को कार्यकारी अभियंता और 2 को उपायुक्त पद पर पदोन्नति मिली है और यह प्रस्ताव सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसमें शिरसाट, तनपुरे, भोये, गोरे, संजय कोंबडे और प्रमाणिक के साथ, सोनवणे को भी इस पदोन्नति का लाभ मिला है।
मनपा कर्मचारियों को हाल ही में पदोन्नति मिली थी। उसके बाद, अधिकारी संवर्ग के कुछ लोगों को पदोन्नति मिली। सेवा वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति देने के लिए जिला नियोजन समिति (डीपीसी) की बैठक हुई।
कई वर्षों से कार्यकारी अभियंता के पद पर पदोन्नति नहीं दी गई थी। इसी संदर्भ में पांच अधिकारियों का चयन किया गया जिन्हें पदोन्नति मिली उनमें अनिल तनपुरे, वसंत भोये, विजय गोरे, बालासाहेब शिरसाट, संजय कोंबडे को कार्यकारी अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
स्थापना विभाग के सहायक आयुक्त अभय प्रमाणिक और जोन-1 की सहायक आयुक्त सविता सोनवणे को उपायुक्त पद पर पदोन्नत किया गया है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक जी श्रीकांत ने सोमवार को विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। वर्तमान में, मनपा में सरकार द्वारा नियुक्त चार उपायुक्त और पदोन्नति द्वारा नियुक्त तीन उपायुक्त हैं, जिससे कुल सात उपायुक्त हो गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: जनवरी तक चुनाव का रास्ता साफ, प्रशासक ने विकास कार्यों में तेजी के निर्देश दिए
मनपा में नवंबर में भरे जाएंगे रिक्त पद
राज्य सरकार ने मनपा में रिक्त पदों को दो चरणों में भरने की स्वीकृति दी है। पहले चरण में 123 रिक्त पदों को भरा गया दूसरे चरण में 277 पदों को भरने के लिए रोस्टर और बिन्दु सूची तैयार कर विभागीय आयुक्त की अनुमोदन के लिए भेजी गई है अधिकांश रोस्टर अभी तक स्वीकृत नहीं हुए है, इसलिए पद रिक्त है। मनपा प्रशासक जी, श्रीकांत ने आदेश दिया, ररिक्त पदों को तुरंत भरें और नवंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।
