- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- 302000 Cusecs Of Water Was Released From The Jayakwadi Dam
Jalna News: जायकवाड़ी से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 10 हज़ार लोग सुरक्षित स्थानों पर
Chhatrapati Sambhaji Nagar के पास स्थित जायकवाड़ी बांध से 3,02,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके कारण गोदावरी नदी के किनारे बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

जायकवाड़ी डैम (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna News In Hindi: जायकवाड़ी बांध से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे 3 लाख 2 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस भारी जल विसर्ग के कारण गोदावरी नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने अंबड, घनसावंगी और परतुर तहसीलों के लगभग 10 हजार निवासियों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित किया है। प्रशासन के अनुसार, अंबड़ और घनसावंगी तहसीलों के 38 में से 32 गांवों में लोगों का विस्थापन किया गया है।
परतुर तहसील के 4 गांवों से भी नागरिकों को सुरक्षित स्थलों पर भेजा गया है। इसके अलावा, खडकपूर्णा बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंठा तहसील के 7 गांवों से भी ग्रामीणों को हटाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
ई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
अकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
बाढ़ से पीड़ित गांव
अंबड़ तहसील वालकेश्वर, गंगा चिंचोली, कोठाला, बोरी, गांधारी, शहागड, डोमलगांव घनसावंगी तहसीलः जोगलादेवी, रामसवाड़ी, शेवता, वानेगांव, मंगरूल, पांढरे बस्ति, कालुका माताचाड़ी, गुंज बुजुर्ग, अंतरवाली टेंभी, शिवनगांव। परतुर तहसील गोलेगांव, सावंगी गंगा किनारा, चांगतपुरी, सारगांव बुजुर्ग
जालना शहर के 560 अस्थायी शिविरों में
इसी बीच, मोती तालाब के ओवरफ्लो होने से जालना शहर के 560 परिवारी की भी अस्थायी शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने उनके लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की है प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सहर्क रहें और आपात स्थिति में तुरत नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें :- Sambhaji Nagar: रोशन गेट से मदनी चौक तक 40 अतिक्रमण ध्वस्त, एम्बुलेंस फंसने की घटना बनी वजह
प्रशासन की तैयारी और राहत कार्य जारी
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया है। वडीगोद्री में एनडीआरएफ की विशेष टीम तैनात की गई है। विस्थापित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अंबड डिपो से एसटी महामंडल की 15 बसे स्थानांतरण कार्य के लिए लगाई गई है। निवासी उपजिलाधिकारी शशिकांत हदगल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सहायता के लिए वे 02482-223132 इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, तेज जल प्रवाह और बाढ़ के खतरे के कारण प्रशासन ने कई मार्गों को बंद कर दिया है। इनमें आष्टी-सृष्टी मार्ग, गोदी-पाथरवाला मार्ग और तीर्थपुरी-मंगरूल मार्ग शामिल है।
302000 cusecs of water was released from the jayakwadi dam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










