BTS पॉप बैंड से मिलने के लिए 3 नाबालिग लड़कियों ने रच डाली ये साजिश, पुलिस भी हो गई हैरान
महाराष्ट्र की तीन नाबालिग लड़कियों ने कथित तौर पर अपने अपहरण का नाटक रचा ताकि पैसे अर्जित कर वे दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिल सकें। तीनों लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
- Written By: आकाश मसने
BTS पॉप बैंड के सदस्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। तीन नाबालिग लड़कियों ने अपने ही अपहरण का नाटक रचा। जब इसकी वजह सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। ओमेरगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि धाराशिव जिले की रहने वाली इन लड़कियों में से एक की उम्र 11 साल और दो की 13 साल है।
महाराष्ट्र की तीन नाबालिग लड़कियों ने कथित तौर पर अपने अपहरण का नाटक रचा ताकि पैसे अर्जित कर वे दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिल सकें। पुलिस के अनुसार तीनों लड़कियों ने अपने पसंदीदा पॉप बैंड के सदस्यों से मिलने के वास्ते दक्षिण कोरिया जाने के लिए रुपये कमाने के मकसद से पुणे जाने की योजना बनाई थी।
पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर आया कॉल
पुलिस ने बताया कि धाराशिव पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 27 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन कर यह दावा किया कि जिले के ओमेरगा तहसील से तीन लड़कियों को जबरन एक स्कूल वैन में ले जाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पाया कि वह एक महिला का फोन नंबर था, जो ओमेरगा से पुणे जा रही राज्य परिवहन बस में यात्रा कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सोलापुर जिले के मोहोल क्षेत्र से गुजरते समय उन्होंने बस का पता लगा लिया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बस में सवार थी तीनों लड़कियां
ओमेरगा पुलिस ने मोहोल स्थित अपने समकक्षों के साथ-साथ बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाली एक महिला से भी संपर्क किया। इसके बाद महिला की मदद से तीनों लड़कियों को बस से उतारकर स्थानीय थाने ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में ओमेरगा पुलिस टीम तीनों नाबालिगों के अभिभावकों के साथ वहां पहुंची।
इसके बाद अगले दिन पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पुणे जाकर वहां काम करने और रुपये कमाने की योजना थी, जिस रुपयों से वे दक्षिण कोरिया जाकर बीटीएस बैंड के सदस्यों से मिल सकें।
