- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ats Is Scanning The Horoscope Of The Terrorist Arrested In Pune Collecting Information About Five Facebook Accounts
पुणे में गिरफ्तार आतंकी की कुंडली खंगाल रही ATS, पांच FB एकाउंट्स की जानकारी जुटाई जा रही
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Terrorist Organization Lashkar-e-Taiba) के संपर्क में रहने के आरोप में एटीएस द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किए गए जुनैद मोहम्मद द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुल पांच फेसबुक एकाउंट्स (Facebook Accounts) की जानकारी एटीएस (ATS) को मिली है। साथ ही उसके व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) की भी जानकारी एटीएस द्वारा प्राप्त की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे एटीएस ने उसके दापोडी और चिंचवड के घरों पर छापा मारकर तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और दस्तावेज एटीएस के हाथ लगे हैं।
पुणे एंटी टेरिरिज्म स्क्वाड (ATS) ने मंगलवार को जुनैद मोहम्मद अता मोहम्मद (28) को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे दस दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, जुनैद अलग-अलग पांच मोबाइल से पांच फेसबुक एकाउंट चलाता था। इसके जरिए देश विरोधी पोस्ट डालने और युवाओं से संपर्क कर उन्हें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करता था। इसलिए एटीएस द्वारा अब इन फेसबुक एकाउंट्स की जानकारी जुटाई जा रही है।
व्हाट्सएप ग्रुप का भी पता चला
फेसबुक के जरिए आतंकवादी संगठन से भी कुछ सदस्य संपर्क में थे। फेसबुक के जरिए वह किसके संपर्क में था? उसके द्वारा कौन-कौन सी जानकारियां साझा की गईं ? इसकी जांच की जा रही है। जुनैद के व्हाट्सएप ग्रुप का भी पता चला है। इसकी भी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। व्हाट्सएप में आखिर कितने लोग थे, इसमें पुणे, महाराष्ट्र और देश भर से कितने लोग शामिल हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
भोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
UP के अंबेडकरनगर में क्रूरता की सारी हदें पार, महिला ने चार मासूमों को ईंट से कूंचकर मार डाला, देखें VIDEO
छापे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी
जुनैद के दापोडी और चिंचवड के रिश्तेदारों के घर पर छापा मारा गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस छापे में एटीएस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी है, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। वह चिंचवड में अपने एक रिलेटिव के घर जाता था, इस वजह से एटीएस की टीम ने दोनों जगहों की तलाशी ली।
Ats is scanning the horoscope of the terrorist arrested in pune collecting information about five facebook accounts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














