Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘शीशमहल’ केजरीवाल की सबसे बड़ी गलती, दिल्ली में हार का अन्ना हजारे ने दिया सबब, बोले- पहले ऐसा नहीं था

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की करारी हार हुई है, जिसके कारण आतिशी को भी अपने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इस पर महाराष्ट्र समाजकर्ता अन्ना हजारे ने कारण बताया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 09, 2025 | 07:07 PM

दिल्ली चुनाव पर अन्ना हजारे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी का पत्ता साफ कर दिया था। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव के नतीजों और अरविंद केजरीवाल की हार का कारण बताया। अन्ना हजारे ने उनके शराब घोटले और पैसों को लेकर लगे आरोपों को भी जिक्र किया।

उन्होंने शराब के लाइसेंस और ठेकों का जिक्र करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरा। अन्ना हजारे ने अहमदनगर में कहा, “अरविंद केजरीवाल की गलती यह थी कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने शराब के लाइसेंस और ठेके देने शुरू कर दिए। शराब समाज को बर्बाद करने का जरिया है।”

पहले ऐसा नहीं था- अन्ना हजारे

उन्होंने आगे कहा, “पहले जब वे हमारे साथ थे, तब ऐसा नहीं था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने शराब के लाइसेंस और ठेके देने शुरू कर दिए, यह उनकी गलती थी। मैं नहीं मानता कि सभी राजनेता गलत होते हैं। राजनीति में भी कई लोग सही होते हैं, लेकिन राजनीति में आकर शराब के ठेके देना गलत है। केजरीवाल को पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए।”

शीशमहल के सवाल पर अन्ना हजारे ने क्या कहा?

जब अन्ना हजारे से शीशमहल के पर सवाल पर किया गया तो उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे जिस छोटे से कमरे में रहते हैं, उसी में रहेंगे, लेकिन उन्होंने अपने लिए शीशे का महल बना लिया, यह भी एक गलती है। केजरीवाल को अपनी गलती समझ में नहीं आई। अगर उनके मन में लोगों की सेवा करने की भावना होती तो वह अपने लिए शीशे का महल नहीं बनवाते।”

#WATCH | Ahmednagar, Maharashtra | On former Delhi CM and AAP National Convenor Arvind Kejriwal, social activist Anna Hazare says, "He used to say that he will stay in a small room all his life… Happiness is not found outside… Doing good work for society makes one happy from… pic.twitter.com/ts0pjUTJo7 — ANI (@ANI) February 9, 2025

 

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दिल्ली चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? दिल्ली में 48 सीटें जीतकर बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं, आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Anna hazare on former delhi cm and aap national convenor arvind kejriwal sheeshmahal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2025 | 07:07 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • Anna Hazare
  • Arvind Kejriwal

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC Election 2026 में आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट, नए चेहरों को मौका

2

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

3

AAP ने बताया दिल्ली के LG को ‘गजनी’ तो भड़की BJP, दिल्ली में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स

4

सेंटा क्लॉज हुए बेहोश…आप नेताओं ने बचाई जान! पुलिस ने दर्ज कर दी FIR…तो दिल्ली में मच गया बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.