-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Anganwadi New Menu Veg Pulao Poshan Ahar Yojana Maharashtra Gondia
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
- Written By: आकाश मसने
Anganwadi New Menu: आंगनवाड़ी केंद्र के पोषण आहार मेन्यू में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नवंबर 2026 से बच्चों को वेज पुलाव, मसाला खिचड़ी और बहुधान्य पफ देकर कुपोषण से जंग लड़ी जाएगी।

आंगनवाड़ी के खाने में मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Veg Pulao In Anganwadi New Menu: छोटे बच्चों की भोजन से जुड़ी पसंद-नापसंद और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार के महिला व बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी की ‘घर-घर पोषण आहार’ योजना में बड़ा बदलाव किया है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित ‘घर-घर पोषण आहार’ योजना के मेन्यू में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य भोजन को अधिक पौष्टिक बनाने के साथ-साथ उसे स्वादिष्ट और बच्चों के लिए आकर्षक बनाना है।
अरहर खिचड़ी की जगह अब मेन्यू में वेज पुलाव
विभागीय जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक एक ही प्रकार का भोजन मिलने से लाभार्थियों, विशेषकर छोटे बच्चों में खाने के प्रति रुचि कम होने लगी थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए पहले बांटी जाने वाली अरहर दाल खिचड़ी प्रीमिक्स के स्थान पर अब बच्चों के पसंदीदा ‘वेज पुलाव’ को शामिल किया गया है।
इसके अलावा, मूंगदाल खिचड़ी प्रीमिक्स को मेन्यू में यथावत रखा गया है, लेकिन अब इसके साथ एक अलग से ‘मसाला पैकेट’ भी दिया जाएगा। इससे लाभार्थी परिवार अपनी स्वाद और पसंद के अनुसार खिचड़ी को अधिक मसालेदार या स्वादिष्ट बना सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
विवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, वर्धा में दहेज के लालच ने तोड़ी शादी; 2 आरोपियों पर FIR दर्ज
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
संभाजीनगर राजमार्ग पर पसरा मातम: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल!
बहुधान्य पौष्टिक पफ: स्वाद और पोषण का नया संगम
अब इसके साथ अलग से मसाला पैकेट भी दिया जाएगा, ताकि स्वाद के अनुसार खिचड़ी तैयार की जा सके।इसके अलावा पहले दिए जाने वाले मोटे अनाज आधारित बहुधान्य-प्रोटीन मिश्रण के स्थान पर अब ‘बहुधान्य पौष्टिक पफ’ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक आसानी से पसंद कर सकें। हालांकि पौष्टिक बहुधान्य-प्रोटीन मिश्रण को भी योजना में शामिल रखा गया है।
एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना के तहत आंगनवाड़ियों के माध्यम से हजारों बच्चों और माताओं को घर-घर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाता है। विभाग का मानना है कि लंबे समय तक एक जैसा भोजन मिलने से कई लाभार्थियों की रुचि कम हो जाती थी। इसी कारण पोषण के साथ-साथ भोजन को स्वादिष्ट और स्वीकार्य बनाने के उद्देश्य से मेन्यू में यह बदलाव किया गया है।
45 हजार बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ
महिला व बाल विकास विभाग ने गोंदिया जिले की सभी 1,902 आंगनवाड़ियों में नए मेन्यू के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवंबर 2026 से नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के करीब 45 हजार बच्चों को नियमित रूप से वेज पुलाव सहित पौष्टिक आहार मिलेगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों को भी संशोधित पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
महिला व बाल विकास अधिकारी गोंदिया जिला परिषद कीर्तिकुमार कटरे ने बताया कि नवंबर 2026 से गोंदिया जिले की सभी 1,902 आंगनवाड़ियों में लगभग 45 हजार बच्चों को पौष्टिक वेज पुलाव उपलब्ध कराया जाएगा। यह आहार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ संतुलित पोषण भी प्रदान करेगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी तथा बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ मातृ पोषण स्तर भी बेहतर होगा।
Anganwadi new menu veg pulao poshan ahar yojana maharashtra gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
Jul 23, 2026 | 11:39 AMNEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील
Jul 23, 2026 | 11:38 AMचाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
Jul 23, 2026 | 11:35 AMसंसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
Jul 23, 2026 | 11:35 AMखाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Jul 23, 2026 | 11:34 AMविवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, वर्धा में दहेज के लालच ने तोड़ी शादी; 2 आरोपियों पर FIR दर्ज
Jul 23, 2026 | 11:32 AMJana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट
Jul 23, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM












