अनंत-राधिका की शादी में बम की धमकी देने वाला आईटी इंजीनियर वडोदरा से गिरफ्तार
अनंत-राधिका के शादी समारोह में बम की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा से एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विरल अशरा के रूप में हुई है। अशरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बम को लेकर पोस्ट किया था।
- Written By: शुभम सोनडवले
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई. अनंत-राधिका के शादी समारोह में बम की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा से एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विरल अशरा के रूप में हुई है। अशरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बम को लेकर पोस्ट किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी आईटी इंजीनियर को आज (मंगलवार) सुबह गुजरात स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।” सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक यूजर द्वारा संभावित खतरे के बारे में पोस्ट साझा किए जाने के बाद से मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इस पोस्ट में लिखा था, “मैं सोच रहा हूं कि अंबानी की शादी में बम फटने के बाद कल आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में अरबों डॉलर।”
इस पोस्ट के बाद पुलिस ने 12 जुलाई को मुंबई में आयोजित इस विवाह समारोह की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने संभावित खतरे के संबंध में जांच भी शुरू कर दी।”
सम्बंधित ख़बरें
टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?
कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब
अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि ‘एक्स’ पर जिस खाते से यह पोस्ट साझा की गई थी, उसका ‘यूजर’ वडोदरा में है, जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को पड़ोसी राज्य के शहर में भेजा गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है और उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और फार्मा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जून को एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। इस विवाह समारोह में नेताओं, हिंदी एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत व हॉलीवुड की हस्तियों के अलावा देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए थे। साथ ही शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन भी शामिल हुए थे। (एजेंसी एडिटेट)
