पश्चिम विदर्भ में 25 साल में 22,822 किसानों ने की आत्महत्या, सरकारी आंकड़ों में भी विसंगति

Amravati Farmer Suicides: पश्चिम विदर्भ में सूखा, फसल बर्बादी और कर्ज के बढ़ते बोझ के बीच किसान आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक स्थिति दिखा रहे हैं।
west vidarbha farmer suicides september 85 cases
पश्चिम विदर्भ किसान आत्महत्या (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सितंबर महीने में पश्चिम विदर्भ के पांच जिलों में 85 किसानों ने आत्महत्या की।

  • अमरावती जिले में सर्वाधिक 28, यवतमाल में 26, वाशिम में 15, अकोला में 11 और बुलढाणा में 5 मामले दर्ज।

  • वर्ष 2001 से अब तक अमरावती विभाग में 22,822 किसान आत्महत्याएं दर्ज की गईं।

Vidarbha Drought Situation: सूखा, फसल बर्बादी, कर्ज का बोझ और लगातार बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने पश्चिम विदर्भ के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खरीफ सीजन में हुए नुकसान से उबरने की उम्मीद लगाए किसानों के सामने अब रबी सीजन का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच किसान आत्महत्याओं के आंकड़े एक बार फिर चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। सितंबर महीने में पश्चिम विदर्भ के पांच जिलों में 85 किसानों ने आत्महत्या कर ली, इनमें सर्वाधिक 28 किसान आत्महत्या अकेले अमरावती जिले में दर्ज हुई हैं।

जानकारी के अनुसार सितंबर में यवतमाल जिले में 26, वाशिम में 15, अकोला में 11 और बुलढाणा में 5 किसानों ने अपनी जीवनलीला समाप्त की। आंकड़े बता रहे हैं कि खेती में लगातार बढ़ती अनिश्चितता और आर्थिक संकट का असर किसानों के जीवन पर गंभीर रूप से पड़ रहा है।

west vidarbha farmer suicides september 85 cases
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को रिलीज किया

51 प्रतिशत बारिश की कमी से खेती प्रभावित

इस वर्ष अमरावती विभाग में औसत की तुलना में करीब 51 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। विशेष रूप से अमरावती, अकोला और वाशिम जिलों में बारिश की कमी 41 से 45 प्रतिशत तक रही। अगस्त में करीब एक महीने तक बारिश गायब रहने से खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। विभाग के लगभग 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की खरीफ फसलें इसकी चपेट में आईं। उत्पादन घटने से किसानों के लिए खेती पर किया गया खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।

25 वर्षों में 22822 किसानों की आत्महत्याएं

वर्ष 2001 से अब तक अमरावती विभाग में 22 हजार 822 किसान आत्महत्याएं दर्ज की गई हैं, इनमें से 10 हजार 828 मामले सरकारी आर्थिक सहायता के लिए पात्र पाए गए, जबकि 11 हजार 771 मामलों को अपात्र घोषित किया गया। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, यवतमाल में 6,722, अमरावती में 5,688, बुलढाणा में 4,741, अकोला में 3,412 और वाशिम में 2,259 किसानों ने आत्महत्या की है।

west vidarbha farmer suicides september 85 cases
ठाणे में छठ पूजा की बड़ी तैयारी! घाटों पर ड्रोन-CCTV से नजर, सुरक्षा के लिए नावें और मेडिकल टीमें तैनात

आंकड़ों में भी सामने आई विसंगति

इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच अमरावती विभाग में 643 किसान आत्महत्याएं दर्ज होने की जानकारी दी गई है। हालांकि जिलावार आंकड़ों को जोड़ने पर यह संख्या 571 होती है। इस तरह सरकारी आंकड़ों में 72 मामलों का अंतर दिखाई दे रहा है।

नापिकी, कर्जबाजारी, बेटियों की शादी का खर्च और परिवार के गंभीर इलाज जैसी जिम्मेदारियां किसानों को आर्थिक संकट में धकेल रही हैं। ऐसे हालात में किसानों को समय पर आर्थिक सहायता, फसल नुकसान का उचित मुआवजा और संकट से उबारने के लिए ठोस उपाय योजनाएं करने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।

जिलानिहाय किसान आत्महत्या की संख्या

  • अमरावती: 28

  • यवतमाल: 26

  • वाशिम: 15

  • अकोला: 11

  • बुलढाणा: 05