वरुड-मोर्शी के लिए बड़ी सौगात! अब नहीं जाना होगा शहर, 100 बिस्तरों वाले हाई-टेक अस्पतालों को मिली मंजूरी

Warud Morshi Hospital News: वरुड और मोर्शी के अस्पतालों का कायाकल्प! स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दी 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और ट्रामा केयर सेंटर को मंजूरी। विधायक उमेश यावलकर की मांग सफल।
Health Minister Prakash Abitkar approves upgrading Warud & Morshi hospitals to 100 beds. New blood banks, dialysis centers, and trauma care to be established.
मंत्रालय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Prakash Abitkar Health Minister: मुंबई स्थित मंत्रालय में शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वरुड-मोर्शी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश उर्फ चंदु यावलकर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए मंत्री से विस्तृत चर्चा की। बैठक में वरुड और मोर्शी तहसील के अस्पतालों की मंजूरी स्थिति की जानकारी ली गई, और मोर्शी में उपजिला अस्पताल को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों को मंजूरी दी गई।

साथ ही वरुड में ग्रामीण अस्पताल को भी 50 बिस्तरों से 100 बिस्तरों में परिवर्तित करने की मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला और बाल अस्पताल, ब्लड बैंक, और डायलिसिस सेंटर के लिए प्रस्ताव भी मंजूर किए।

अस्पतालों का निर्माण कार्य का जायजा

इन अस्पतालों के निर्माण कार्य की स्थिति का भी जायजा लिया गया। बैठक में हिवरखेड, शेंदुरजनाघाट, वरुड और मुलशी में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, और ट्रामा केयर की स्थापना के बारे में भी चर्चा हुई। इसके अलावा, उपजिला अस्पतालों में ट्रामा केयर की मंजूरी, और पीएचसी जैसे अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

बैठक के दौरान विधायक उमेश यावलकर ने वरुड में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर की स्थापना की आवश्यकता जताई। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए सुसज्जित एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। बैठक में विधायक उमेश यावलकर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव, नाशिक के उपसंचालक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com