Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदर्भ में आसमान से बरस रही आग: अकोला, अमरावती और वर्धा में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, पारा 47 डिग्री के पार

Vidarbha Heatwave News: विदर्भ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा में 23 मई तक हीटवेव का 'रेड अलर्ट' जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 22, 2026 | 09:22 AM

विदर्भ में भीषण गर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidarbha Weather Update: महाराष्ट्र सहित पूरा विदर्भ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा जिले में 23 मई तक हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जबकि 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

बुधवार को जहां वर्धा का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को ब्रम्हपुरी का तापमान 47.1 डिसे दर्ज किया गया। जबकि चंद्रपुर में तापमान 46.8 डिसे रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का असर और अधिक बढ़ सकता है

आसमान से बरस रही आग

पिछले कई दिनों से विदर्भ के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है, जबकि दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान दिखाई दे रही हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए नागरिकों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात बेचने का मामला, येडे और अग्रवाल सहित 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नागपुर: चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसा मनपा का बजट, अब जून के अंतिम सप्ताह में पेश होने की संभावना

नागपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की पहली परीक्षा, विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार

भीषण गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अमरावती जिले में हीट स्ट्रोक के मामले भी सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सतर्क रहने को कहा है। मरीजों के उपचार और आपातकालीन सेवाओं की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। गर्मी के कारण आगजनी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है।

झुलसा देने वाली गर्मी से बढ़ी लोगों में चिंता

विदर्भ में बढ़ती गर्मी के पीछे जलवायु परिवर्तन, घटती हरियाली, कंक्रीट का विस्तार और अनियमित वर्षा को प्रमुख कारण माना जा रहा है। शहरों में पेड़ों की लगातार कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के कारण मई का महीना विदर्भवासियों के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

नौतपा से पहले बढ़ी तपिश

शहर में लोगों के बीच इस बात की चर्चा भी तेज है कि अभी नौतपा की शुरुआत भी नहीं हुई है। 25 मई से नौतपा प्रारंभहोने वाला है। ऐसे में लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। कई नागरिकों का कहना है कि वर्तमान स्थिति तो केवल शुरुआत है, असली परीक्षा नौतपा के दौरान होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता,

तापमान पर एक नजर

जिला तापमान (°C)
ब्रम्हपुरी 47.1
चंद्रपुर 46.8
वर्धा 46.4
गडचिरोली 46.4
नागपुर 46.0
अमरावती 45.8
भंडारा 45.0
यवतमाल 45.0
अकोला 44.9
वाशिम 42.6
बुलढाना 41.0

Vidarbha heatwave red alert amravati wardha akola temperature rises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 09:17 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • IMD
  • IMD Red Alert
  • Maharashtra News
  • Wardha temperature
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.