-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Vehicle Theft Gang Arrested 33 Lakh Property Seized Amravati
वाहन चुराने वाला कुख्यात गिरोह गिरफ्तार, 33 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Crime Branch: अमरावती क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। 33.50 लाख का माल जब्त किया गया है। आरोपी कई जिलों में चोरी की वारदातों में शामिल थे।

वाहन चुराने वाला कुख्यात गिरोह गिरफ्तार
Amravati Vehicle Theft: अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने विभिन्न जिलों से ट्रैक्टर, ट्रॉली, कृषि उपकरण, मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 33 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इस गिरोह ने अमरावती और अकोला जिलों में कई चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अब तक आरोपियों ने 12 चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता सदानंद पाडुरंग बोचे (39, गजानन नगर, भातकुली) का ट्रैक्टर 19 अक्टूबर को घर के सामने से चोरी हो गया था। इस प्रकरण में भातकुली थाने में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने 80 से 90 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुँची। इसके बाद पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें भूषण श्रीकृष्ण ठाकरे (24, अनकवाड़ी, बोरगांव मंजू, अकोला), कार्तिक संजय पोहकार (23, बोरगांव मंजू, अकोला), मधु मिलिंद शिरसाट (30, आपोती खुर्द, बोरगांव मंजू, अकोला), गजानन प्रल्हाद ताठे (25, मारोडी, अकोला), वैभव उर्फ ‘छकुला’ बाबूजी आठवले (27, कपिलेश्वर, पिंजर, अकोला) और एक नाबालिग आरोपी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
अमरावती: रिद्धपुर में गंदे पानी से डायरिया का भारी प्रकोप, एक ही परिवार के कई लोग चपेट में, 50 बीमार
आलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के ट्रैक्टर, ट्रॉली, कृषि उपकरण और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 33।50 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों पर कई गंभीर मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अकोला जिले के बोरगांव मंजू, तेल्हारा, पिंजर और दहीहांडा थानों में हत्या, रेत चोरी, ट्रैक्टर चोरी और डीज़ल चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा, अमरावती जिले के भातकुली, खोलापुरी गेट, दर्यापुर, तथा बुलढाणा जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में भी इनके खिलाफ वाहन चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं।
ये भी पढ़े: खड़से की चर्चित सीडी-पेन ड्राइव चोरी, फिर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप
सस्ते दामों में बेचते थे वाहन
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी के वाहन सस्ते दामों पर बेचते थे। ये वाहन निम्नलिखित व्यक्तियों को बेचे गए थे। शुभम दिनकर मानकर (भुईखेड, येवदा), सोहेल अली इदरीस अली (वाठोड़ा शुक्लेश्वर, खोलापुर), इमरान शेख उर्फ ‘गब्बर’ (काठीपुरा, अंजनगांव सुर्जी), नौशाद नवाब अहमद नवाब (गुलजार कॉलोनी, बैतूल रोड, परतवाड़ा) और संजय मधुकर कातखेड़े (वडद बुजुर्ग, दहीहांडा)। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने अब तक और कितने वाहनों की बिक्री की है।
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त रमेश धूमल, गणेश शिंदे, श्याम घुगे और एसीपी शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, एपीआई मनीष वाकोड़े, अजय मिश्रा, फिरोज खान, सतीश देशमुख, मंगेश लोखंडे, सागर ठाकरे, रंजीत गावंडे, सैयद नाजिम, प्रभात पोकले और संदीप खंडारे की भूमिका सराहनीय रही।
Vehicle theft gang arrested 33 lakh property seized amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMNepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
Jul 14, 2026 | 10:34 AMमुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल
Jul 14, 2026 | 10:31 AMउज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
Jul 14, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM












