रंग लाई सुपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार ने जारी किए 3.21 करोड़, काम पर लौटे वापस
Super Specialty Hospital Strike End: अमरावती में स्थानीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम कर रहे डॉक्टरों द्वारा पिछले कई सप्ताह से चल रही हड़ताल अब खत्म हो चुकी है। विधायक खोडके ने विशेष निधि जारी की।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती न्यूज
Amravati News: अमरावती जिले में स्थानीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम कर रहे विशिष्ट सेवा तत्त्व के डॉक्टरों द्वारा पिछले कई सप्ताह से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। विधायक सुलभा खोडके के प्रयासों से राज्य सरकार ने 3 करोड़ 21 लाख 92 हजार रुपये का विशेष निधि जारी कर दी है। यह राशि हड़ताल पर गए डॉक्टरों के लंबे समय से बकाया मानधन (वेतन) के भुगतान के लिए प्रदान की गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए खोडके ने उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजित पवार और स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर का आभार जताया और कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता से अब अमरावती के मरीजों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र ही सामान्य होंगी। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बीते एक-डेढ़ महीने से किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी और न्यूरोलॉजी जैसी जटिल बीमारियों के उपचार बंद थे।
करोड़ों रुपये का मानधन अटका
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बकाया वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी थी, जिससे सैकड़ों सर्जरी और इलाज लंबित हो गए थे। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों का करोड़ों रुपये का मानधन पिछले कई महीनों से अटका हुआ था। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक खोडके ने सुपर हॉस्पिटल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अमोल नरोटे से संपर्क किया और पूरी जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार और स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के समक्ष प्रमुखता से रखा और तत्काल फंड जारी करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
महंगाई की नई मार! पेट्रोल-डीजल महंगे, गोंदिया में सब्जियों के दाम ने भी बिगाड़ा बजट
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें – एनसीपी का चिंतन, भाजपा को चुनौती, गडकरी-फडणवीस का प्रभाव, फिर भी दबाव, बदलेंगे समीकरण?
क्या बोले विधायक?
राज्य सरकार ने विधायक खोडके के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए वित्त विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद, 3.21 करोड़ की राशि सुपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बकाया वेतन भुगतान के लिए वितरित कर दी गई। इसके साथ ही लगभग 1 करोड़ की अतिरिक्त राशि आगामी दिसंबर के शीतकालीन अधिवेशन में पूरक मांग के तहत स्वीकृत की जाएगी।
