Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: स्वास्थ्य ठेका अधिकारी, कर्मियों की हड़ताल स्थगित, मांगे पूरी नहीं हुई तो 14 को अधिवेशन पर मोर्चा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 02, 2023 | 01:58 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले ठेका अधिकारियों और कर्मचारियों ने 38 दिनों के बाद गुरुवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने 8 दिन के अंदर आश्वासन पूरा नहीं किया तो कर्मचारियों ने 14 दिसंबर को नागपुर में शीतकालीन सत्र में आंदोलन तीव्र करने की चेतावनी भी दी है.

सरकारी सेवा में शामिल करने की मांग

सरकारी सेवा में समायोजन की मुख्य मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ठेका अधिकारी और कर्मचारियों ने 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी. इस हड़ताल में जिले के करीब 1,352 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. इस समय ठेका कर्मचारियों ने विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की. 

मंत्री सावंत ने पूरा नहीं किया आश्वासन

इस साल की दिवाली भी कर्मचारियों ने हड़ताल में मनाई. साथ ही 31 अक्टूबर को मुंबई आजाद मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने 10 साल तक सेवा दे चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को 30 प्रतिशत प्रत्यक्ष सेवा समावेशन और 70 प्रतिशत प्रत्यक्ष सेवा भर्ती प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लेने का आश्वासन दिया था. साथ ही 29 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर हुई बैठक में सकारात्मक चर्चा के बाद ठेका कर्मचारियों ने कुछ दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है. लेकिन अगर स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी बात नहीं रखी तो 14 दिसंबर को शीतकालीन अधिवेशन पर जाकर जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. 

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती मनपा चुनाव: भाजपा के 5 तो राष्ट्रवादी के 2 सदस्य, स्थायी समिति में किसका होगा दबदबा?

अमरावती को बड़ी सौगात, 12 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज, 430 बिस्तरों का अस्पताल

अमरावती में बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी: 74,465 छात्र होंगे शामिल, 85% केंद्र CCTV निगरानी में

अमरावती में 12 तारीख को 16,981 सरकारी दफ्तरों की बिजली 24 घंटे के लिए बाधित रहेगी; इसका कारण क्या है?

Strike of health contract officers and workers postponed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2023 | 11:50 PM

Topics:  

  • Amravati
  • health workers strike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.