मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Melghat Tribal Issues: अमरावती के मेलघाट क्षेत्र में आदिवासी और अन्य समुदायों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया।
melghat tribal issues administration memorandum amravati
मेलघाट आदिवासी समस्या (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Tribal Area: अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र के आदिवासी एवं अन्य समाज के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन सहित राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।

मूलभूत सुविधाएं नहीं

ज्ञापन में कहा गया है कि मेलघाट के आदिवासी परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। रोजगार के अभाव में वर्षा और शीतकाल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ता है। वहीं कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं हो रहे हैं।

स्थायी समाधान की मांग

ज्ञापन में प्रशासन से मेलघाट के गांवों का प्रत्यक्ष दौरा कर आदिवासी समुदाय की समस्याओं को समझने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र अमल करने की मांग की गई है।

मेलघाट के गांवों में शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार संकट

ज्ञापन सौंपते समय नवसंजीवनी योजना समीक्षा समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता बी.एस. साने बंड्या के नेतृत्व में एड। दशस्य बावणकर, रामबाबू दहीकर, रामदास भिलावेकर, अविनाश बेलसरे, सुशीला बांडे, उषा बेलसरे, लक्ष्मी बांडे, सोनू मुसारे, हरीश येवले, करण, विशाल भूसुम, रामसु कालदेकर, राहुल आठवले, गणेश बेलसरे, लक्ष्मण बेलसरे तथा रामदास हिवराले सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com