Amravati News: रायसोनी विवि में तार्किक कौशल कार्यशाला, 50 छात्रों ने सीखे समस्या समाधान के गुर

Logical Skills Workshop: जीएच रायसोनी विश्वविद्यालय अमरावती में इनोवेशन क्लब की ओर से तार्किक तर्क एवं विश्लेषणात्मक कौशल कार्यशाला आयोजित की गई।
raisoni university logical skills workshop students analytical thinking
रायसोनी विश्वविद्यालय अमरावती (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raisoni University Amravati: जीएच रायसोनी विश्वविद्यालय के इनोवेशन क्लब की ओर से छात्रों के तार्किक चिंतन और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से तार्किक तर्क एवं विश्लेषणात्मक कौशल विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों के करीब 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला में ट्रेनर सचिन देशपांडे ने छात्रों को समय सीमा के भीतर पहेलियां, संख्या श्रृंखला, कोडिंगडिकोडिंग, सीटिंग अरेंजमेंट, ब्लड रिलेशन, डेटा व्याख्या और विश्लेषणात्मक तर्क जैसे चुनौतीपूर्ण प्रश्न हल करने का अभ्यास कराया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी साक्षात्कारों और वास्तविक इंजीनियरिंग चुनौतियों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना था।

कोडिंग-डिकोडिंग से डेटा इंटरप्रिटेशन तक

सचिन देशपांडे ने कहा कि ऐसी गतिविधियां संरचित सोच को बढ़ावा देने के साथ छात्रों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सफलता के लिए तैयार करती हैं। छात्रों ने साझा किए अनुभव प्रतिभागियों ने कार्यशाला के इंटरएक्टिव प्रारूप की सराहना करते हुए कहा कि इससे कौशल आधारित प्रश्नों को हल करने का आत्मविश्वास बढ़ा है।

छात्रों ने सीखे विश्लेषणात्मक कौशल

छात्रों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोगात्मक सीखने के अनुभव को भी उपयोगी बताया। इनोवेशन क्लब की समन्वयक सहायक प्राध्यापक मोनिका ठाकरे तथा हॉबी क्लब प्रभारी मोहम्मद रेहान के समन्वयन में आयोजित यह कार्यशाला सफल रही। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि ऐसी पहलें छात्रों में नवाचारी सोच विकसित करने और विश्लेषणात्मक उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com