कैदी कालसेकर नागपुर कारागृह रवाना, जेल से भागने के बाद रत्नागिरी जेल से लाया था
- Written By: नवभारत डेस्क
अमरावती. अमरावती कारागृह तोड़कर फरार होने के बाद रत्नागिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर साहिल अजमत कालसेकर को रत्नागिरी के कारागृह में बंद किया गया था. अमरावती के फ्रेजरपुरा पुलिस को उसकी तलाश थी. उसे रत्नागिरी से गिरफ्तार कर अमरावती लाया गया. सोमवार की रातभर अमरावती मध्यवर्ती कारागृह के अंडा बैरेक में रखने के बाद मंगलवार की सुबह उसे नागपुर कारागृह रवाना किया.
साहिल अजमत कालसेकर (33, नायसी, तहसील चिपलून, जिला रत्नागिरी) व उसके साथी रोशन गंगाराम उईके (23) और सुमित शिवराम धुर्वे (23, दोनों बालापेठ, शेंदूरजनाघाट) यह तीनों अमरावती मध्यवर्ती कारागृह से कम्बल के सहारे जेल की दीवार फांदकर 28 जून की तड़के फरार हो गए थे.
रत्नागिरी पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया. जेल पुलिस ने सोमवार की सुबह यहां के फ्रेजरपुरा पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर उसे मध्यवर्ती कारागृह रवाना किया. जेल प्रशासन ने रातभर साहिल को अंडा बैरेक में रखा. अंडा बैरेक के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था. सुबह उसे नागपुर कारागृह के लिए रवाना किया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
वर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
साहिल मूल नागपुर कारागृह का कैदी था, परंतु वहां के जेल से भागने का प्रयास किया था, इस वजह से उसे अमरावती कारागृह में भिजवाया गया था और अमरावती जेल में भी और दो लोगों को अपने साथ मिलाकर 28 जून के तड़के 22 से 25 फीट ऊंची पत्थर की दीवार फांदकर भाग गया.
