Amravati Crime News: अमरावती पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में हत्या की साजिश रचने की शिकायत शुक्रवार को दी गई। शनिवार को विधायक प्रवीण तायडे ने पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खुद को समाजसेवक बताने वाले बच्चू कडू असल में जहरीले बिच्छू हैं। यह बच्चू नहीं, बिच्छू है!।
फोटोप्रवीण तायडे प्रेस साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा विधायक तायडे ने पत्र परिषद में बताया कि उनके हाथ एक ऐसी क्लिप लगी है, जिसमें उनके चचेरे भाई की हत्या की साजिश रची जा रही थी। राजनीति में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन किसी को जान से मारने की साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चांदूर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिससे अब यह कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गया है।
विधायक तायडे ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि कई तीखे सवाल भी दागे। पिछले 20 वर्षों में इस गिरोह के माध्यम से कितने लोगों को रास्ते से हटाया गया क्या सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर इन अपराधों को अब तक दबाया गया, ऐसा सवाल खड़ा किया। तायडे ने भावुक होते हुए कहा कि यदि यह ऑडियो क्लिप समय पर सामने नहीं आती, तो आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया होता और एक चार साल का मासूम बच्चा अनाथ हो जाता।
विकास कार्यों के मुद्दे पर भी तायडे ने बच्चू कडू को घेरा। उन्होंने अमरावती-परतवाडा मार्ग, पुनर्वास योजनाओं और औद्योगिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जो काम पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए, वे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र का विकास करने में विफल रहने के कारण ही विरोधियों के मन में यह द्वेष और नफरत पैदा हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, 80 हजार मतदाताओं ने आपको चुनाव में हराया, तो क्या अब इसका गुस्सा उन मतदाताओं पर निकाला जाएगा।
विधायक प्रवीण तायडे ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और सखोल जांच की मांग की है। कथित ऑडियो क्लिप में यवतमाल और वणी क्षेत्र की विभिन्न आपराधिक टोलियों का जिक्र है। साथ ही इसमें चाटू बाबा नामक संदर्भ भी आया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। क्या इन आपराधिक टोलियों और उनके प्रमुखों का बच्चू कडू से कोई सीधा संबंध है इसकी गहराई से तफ्तीश होने की मांग उन्होंने की।
पत्र परिषद में सांसद डॉ. अनिल बोंडे, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ। नितिन धांडे, रविराज देशमुख, राजेश वानखडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी और भाजपा नेता तुषार भारतीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।