मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमरावती में महाआरती, राष्ट्र प्रगति की हुई प्रार्थना
Modi Government 12 Year: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमरावती के अंबादेवी व एकवीरा देवी सहित वडनेर गजानन महाराज मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया।
Ambadevi Temple (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Maha Aarti Program Amravati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमरावती के आराध्य देवी मंदिर अंबादेवी एवं एकवीरा देवी मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। यह आयोजन भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद डॉ। अनिल बोंडे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच उपस्थित जनों ने देश की उन्नति, सामाजिक समरसता तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए देवी चरणों में प्रार्थना अर्पित की।
इस अवसर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, प्रशांत देशपांडे, संजय तीर्थकर, मिलिंद बांबल, राधा कुरील, स्मिता सूर्यवंशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा का उल्लेख किया।
वडनेर गंगाई में भाजपा का भव्य धार्मिक आयोजन
कार्यक्रम का समापन महाआरती और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। वडनेर गंगाई में महाआरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दर्यापुर तहसील के वडनेर गंगाई स्थित श्री सद्गुरु धाम संत गजानन महाराज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘पीएम मोदी नेता नहीं, हमारे परिवार के मुखिया हैं…’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साझा किए अपने भावुक अनुभव
मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों को राहत! गगनचुंबी इमारतों और झुग्गियों के लिए अलग-अलग तय होंगी रेडी रेकनर दरें
लगभग 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, मेयर रितु तावड़े ने किया बड़ा खुलासा, मुंबई मनपा का एक्शन मोड
मुंबई को मिलेगी दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो! वडाला से बांद्रा का सफर होगा आसान, सरकार ने दी ₹3,137 करोड की मंजूरी
ये भी पढ़े:विदर्भ के स्कूल अब 30 जून से खुलेंगे, हाईकोर्ट के फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत
विकसित भारत के लिए मांगा आशीर्वाद
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की गई तथा मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालासाहेब वानखडे, बालासाहेब हिंगणीकर, बाबाराव पाटिल बरवट, मनीष कोरपे, गोपाल चंदन, मदन पाटील बायस्कार, माणिकराव मानकर, स्वप्नील गावंडे, रघुनाथ खलोकार, नकुल सोनटक्के, नितीन बढे, ओमप्रकाश शर्मा, सुधीर हुतके, प्रकाशराव सित्रे, अनिलकुमार गावंडे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।
