Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Melghat News: स्मार्ट मीटर को लेकर मेलघाट में बढ़ा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Smart Meter Protest: मेलघाट के धारणी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ने महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 03, 2026 | 05:11 PM

Public Protest Melghat (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Public Protest Melghat: मेलघाट में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को धारणी स्थित महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। अन्यथा पूरे मेलघाट में व्यापक जनआंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई।

अधिक आ रहे बिजली बिल

नागरिकों का आरोप था कि पहले जहां बिजली बिल 500 से 600 रुपये तक आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल 5 से 8 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। पहले से आर्थिक संकट झेल रहे आदिवासी परिवारों पर यह अतिरिक्त बोझ अन्यायपूर्ण है।

मेलघाट में बिजली बिलों को लेकर गुस्सा

उन्होंने कहा कि मेलघाट में रोजगार, उद्योग और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, ऐसे में स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों पर आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। निर्णय को वापस लेने की मांग आंदोलन में पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, कांग्रेस नेता रोहित पटेल, शिवसेना उद्धव के उपजिला प्रमुख शैलेंद्र मालवीय, नगरसेवक पंकज मोरे, राजा खान, गोलू खान, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष कालूभाई मालवीय सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र बनेगा बायोप्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग हब! महायुति सरकार का 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

अकोला में पॉश एक्ट कार्यशाला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिले में किया दौरा

नागपुर में 10 जुलाई से अतिक्रमण नियमितीकरण शिविर, सरकारी-नजूल जमीन पर बने मकानों के लिए आवेदन शुरू

जमीन न होने पर भी महिलाओं को मिलेगा किसान का दर्जा, महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन

सभी ने एक स्वर में मेलघाट में स्मार्ट मीटर योजना का विरोध करते हुए आदिवासी और गरीब परिवारों के हितों के खिलाफ लिए गए निर्णय को वापस लेने की मांग की। समाधान निकालेंगे चौधरीमहावितरण के उपविभागीय अभियंता चौधरी ने सभी की शिकायतें सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों पर हंगामा

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो कांग्रेस और शिवसेना उद्धव के नेतृत्व में पूरे मेलघाट में उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगेंस्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल स्थगित की जाए।

बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए। बिजली बिल प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर मेलघाट में बढ़ता विरोध प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

धारणी में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो यह मामला बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। नहीं तो फिर आंदोलन होगा जनता पर डाला जा रहा आर्थिक बोझ तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। जनहित के लिए पहले भी मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हुए हैं। जरूरत पड़ी तो आगे भी मुकदमे दर्ज हो जाएं, इसकी परवाह नहीं, लेकिन जनता पर हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

मेलघाट के पूर्व विधायक राजकुमार पटेल ने कहा कि मेलघाट की जनता को मंजूर नहीं स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिसे मेलघाट की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

शिवसेना उबाठा के धारणी उपजिला प्रमुख शैलेंद्र मालवीय ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय और अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं लिया तो शिवसेना नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Melghat news protests escalate in melghat over smart meters warning of violent agitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Electricity Meters
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.