-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Mahavitarans Initiative For Below Poverty Line Customers Free Electricity For 25 Years
अमरावती: गरीबी रेखा के नीचे के ग्राहकों के लिए महावितरण की पहल, 25 वर्ष तक मिलेगी मुफ्त बिजली
- Written By: पूजा सिंह
Amravati: राज्य सरकार ने स्मार्ट योजना के तहत गरीब व कमजोर वर्ग के 5 लाख परिवारों को 1 किलोवाट सौर प्रोजेक्ट से 25 साल तक मुफ्त बिजली देने की पहल की है। योजना “पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर होगी।

25 वर्ष तक मिलेगी मुफ्त बिजली (फाइल फोटो)
Free Electricity Will Be Provided For 25 Years: राज्य सरकार की स्मार्ट योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के घरों में 1 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा उत्पादन प्रोजेक्ट स्थापित करके उन्हें 25 साल तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की पहल महावितरण ने शुरू की है. महावितरण के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक लोकेशचंद्र ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के अनुदान के कारण इस योजना के लाभार्थी ग्राहकों को बहुत कम हिस्से की राशि भरनी होगी.
‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर लागू
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस योजना को लागू किया है. योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे 1.54 लाख और आर्थिक रूप से कमजोर 3.45 लाख सहित कुल 5 लाख घरेलू वीज ग्राहकों को लाभ मिलेगा, जिनका मासिक बिजली उपयोग 100 यूनिट से कम है. योजना के लिए 655 करोड़ रुपये की धनराशि आरक्षित की गई है. योजना को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर लागू किया जाएगा।
30 हजार रुपये का अनुदान
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भी ग्राहकों को 1 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। स्मार्ट योजना में इसके अतिरिक्त राज्य सरकार से भी अनुदान मिलने के कारण ग्राहकों को केवल बहुत कम हिस्सेदारी भरनी होगी। 1 किलोवाट के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से माह में लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पन्न होती है।
सम्बंधित ख़बरें
SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
इससे 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले ग्राहक अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली महावितरण को बेच भी सकते हैं। यह परियोजना 25 साल तक बिजली उत्पादन करेगी, जिससे लंबे समय तक लाभ मिलेगा। इस पहल से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वीज ग्राहकों को स्थायी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक लाभ दोनों उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें : अमरावती: फसल स्पर्धा विजेता किसानों के लिए 1.3 करोड़ मंजूर, जिले से 266 किसानों ने मारी बाजी
योजना का उद्देश्य
- गरीबी रेखा के नीचे और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के घरों में 1 किलोवाट सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित करना।
- 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले ग्राहक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
- अतिरिक्त बिजली महावितरण को बेचने की सुविधा, – लाभार्थियों को 25 वर्ष तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना।
सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के अनुदान विवरण
- गरीबी रेखा के नीचे के ग्राहक : केंद्र सरकार 30,000 रुपये + राज्य सरकार 17,500 रुपये।
- आर्थिक रूप से कमजोर ग्राहक (100 यूनिट से कम): केंद्र सरकार 30,000 रुपये + राज्य सरकार लगभग 10,000 रुपये।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ग्राहक: राज्य सरकार 15,000 रुपये।
Mahavitarans initiative for below poverty line customers free electricity for 25 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













