Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती के महादेवखारी और तपोवन में तेंदुए की दहशत, रात में दिखाई देने से नागरिकों में भय

Maharashtra wildlife news:अमरावती के महादेवखारी और तपोवन में तेंदुए की दहशत, रात में दिखाई देने से नागरिकों में भय

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 07, 2026 | 08:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati wildlife news: शहर के महादेवखारी और तपोवन परिसर में रात के समय तेंदुए का मुक्त संचार दिखाई देने से नागरिकों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के क्षेत्र में आने की जानकारी मिलते ही पार्षद विक्की उर्फ विशाल वानखडे मौके पर पहुंचे और नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र का जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार, रात करीब 11 बजे महादेवखारी परिसर के कुछ लोगों को तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पार्षद वानखडे ने वन विभाग से संपर्क कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

पार्षद वानखडे ने बताया कि वन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन विभाग ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों से कहा है कि रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और यदि कोई संदिग्ध हलचल दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

सम्बंधित ख़बरें

बिजली संकट के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, महिला पार्षदों ने महावितरण अधिकारियों को भेंट किए ‘बेशरम’ के पौधे

ताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, अब कैमरा शुल्क भी हुआ खत्म

बच्चू कडू बनेंगे शिवसैनिक? हाथ में थामेंगे धनुष-बाण; महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, जानें क्यों लिया ये फैसला

सुविधाएं पूरी, सेवा अधूरी- बेलोरा एयरपोर्ट पर उठे सवाल, उड़ान के इंतजार में अमरावती

वानखडे ने भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम के साथ समन्वय कर वन क्षेत्र के पास सुरक्षा दीवार या कंपाउंड बनाने के लिए ज्ञापन देने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और वन क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों में फिलहाल भय का माहौल है। ऐसे में किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए प्रशासन को तुरंत धन उपलब्ध कराकर सुरक्षा दीवारों का निर्माण युद्धस्तर पर करना चाहिए।

Leopard sighting amravati mahadevkhari tapovan area residents panic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 08:20 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra Latest News
  • Wildlife

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.