Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती के धामणगांव रेलवे में तेंदुए का बाइक सवार युवक पर हमला, दहशत में नागरिक

तहसील के बोरगांव निस्ताने, सोनोरा काकडे समेत कुछ गांवों के इलाके में तेंदुआ के समान कुछ दिखाई देने की बात ग्रामीणों ने कही। साथ ही 5-6 दिन पहले इसी इलाके में तेंदुए ने एक हिरन का शिकार किया था। इसी बीच गुरुवार को जब सोनोरा का किशोर पाते झाडा ग्राम से बोरगांव निस्ताने की ओर दुपहिया बाइक से जा रहे थे, तभी खैगर पुलिया के पास अचानक 2 तेंदुओं ने हमला कर उन्हें बाइक से गिरा दिया।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 30, 2024 | 11:56 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

धामणगांव रेलवे (सं). तहसील के बोरगांव निस्ताने, सोनोरा काकडे समेत कुछ गांवों के इलाके में तेंदुआ के समान कुछ दिखाई देने की बात ग्रामीणों ने कही। साथ ही 5-6 दिन पहले इसी इलाके में तेंदुए ने एक हिरन का शिकार किया था। इसी बीच गुरुवार को जब सोनोरा का किशोर पाते झाडा ग्राम से बोरगांव निस्ताने की ओर दुपहिया बाइक से जा रहे थे, तभी खैगर पुलिया के पास अचानक 2 तेंदुओं ने हमला कर उन्हें बाइक से गिरा दिया। चिल्लाने के बाद दोनों तेंदुए झाड़ियों में भाग गये।

इस घटना से घबराए किशोर पाते सीधे बोरगांव निस्ताने भाग खड़े हुए तथा गांव पहुंचकर घटना की हकीकत बताई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खेत में तेंदुए जैसे जानवर की मौजूदगी की जानकारी वन विभाग को दी गयी। चांदूर रेलवे वनक्षेत्र के अधिकारी भानुदास पवार के मार्गदर्शन में वनपाल किशोर धोत्रे, वनरक्षक शिव राठौड़, शरद खेकाले , राजू चव्हाण, अंकुश खेकाले ने घटना स्थल की जानकारी लेकर खोज कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें: अमरावती में हड्डियों के व्यवसायी को 5.68 लाख से ठगा, आर्मी ऑफिसर बताकर दिया झांसा

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती: डिजिटल कृषि क्रांति, बाजार भाव से मौसम तक, महाविस्तार AI ऐप से खेती हुई स्मार्ट

राज्य में शिक्षक स्टाफ मान्यता के नए नियम लागू, भविष्य की शिक्षक भर्ती पर संकट, हजारों पद समाप्त होने की आशंका

Amravati News: नांदगांवपेठ में 140 एकड़ में बनेगा आईटी पार्क, किरण पातुरकर ने दी जानकारी

अमरावती में अवैध कच्ची शराब अड्डों पर छापे, 3.70 लाख का माल नष्ट ; दो आरोपी गिरफ्तार

दहशत में किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के बोरगांव निस्ताने, सोनोरा काकाडे में कुछ खेतों में एक तेंदुआ देखा गया है जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। दुपहिया वाहन सवार युवक पर तेंदुए के हमले से भय का माहौल बन गया है। तेंदुआ एक हिंसक जानवर है। वह कभी भी हमला कर सकता है। इसलिए क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल है और खेतों में खरीफ के दौरान अंतर-खेती का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अमरावती के राजापेठ में सनसनीखेज वारदात, हत्या कर लाश नाली में फेंकी

नागरिकों में भय के कारण काम बंद हो गया है। साथ ही नागरिक डर डरकर खेतों में जाते हैं। लेकिन सिर पर तो मानो मौत की तलवार लटक रही है। अधिकांश किसानों ने डर के कारण काम रोक दिया है। ग्राम पंचायत को मुनादी देकर गांववासियों को आगाह करने बाबत भी प्रशासन ने आदेश दिया है। उसी प्रकार विधायक प्रताप अडसड ने वन विभाग को तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है।

Leopard attacks bike rider in dhamangaon railway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2024 | 11:01 PM

Topics:  

  • Amravati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.