रेलवे के लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करें: सांसद अनिल बोंडे ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Amravati Railway Development: राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने भुसावल रेलवे डिवीजन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अमरावती जिले के लंबित रेलवे विकास कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Anil Bonde (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Badnera Railway Station: राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की उपस्थिति में भुसावल रेलवे डिवीजन और रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने रेलवे प्रशासन को इन मुद्दों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से चांगापुर रेलवे अंडरब्रिज की समस्या का स्थायी तकनीकी समाधान खोजने और वहां प्रकाश व्यवस्था में सुधार करने पर प्राथमिकता से चर्चा हुई। डॉ. बोंडे ने अधिकारियों को बारिश के मौसम या अन्य समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर कर नागरिकों को राहत देने के निर्देश दिए।
बडनेरा स्टेशन का कायाकल्प
भुसावल से चांदूर बाजार के बीच चल रहे अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
अमरावती के रेलवे विकास कार्यों की समीक्षा
बडनेरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाने तथा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से अतिक्रमण हटाकर सड़क का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अकोली स्टेशन पर रात के समय यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन
ठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
दर्यापूर सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो घायलों को किया अमरावती रेफर
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 116 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी…
ये भी पढ़े: ईयर टैग नहीं तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, पशुपालकों के लिए सरकार की सख्त चेतावनी
बडनेरा स्टेशन पर एस्केलेटर और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
बैठक में भुसावल रेलवे डिवीजन के वरिष्ठ डीसीएम तपस्वी, विभागीय अभियंता पंचम, विभागीय अभियंता हुसैन, बडनेरा के सहायक अभियंता राणे, वरिष्ठ डीईएन शुक्ला, रविकिरण वाघमारे, रमेश वर्हाडे, सिविल कान्ट्रेक्टर भार्गव, मुख्य सचिव सुनील सोमवंशी, ऋषिकेश दुर्गे सहित रेलवे और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
