अमरावती में चल रहा बांग्लादेशियों का फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का खेल! BJP नेता किरीट सोमैया का ने किया बड़ा दावा
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमरावती के अजनगांव सुरजी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का रैकेट चलाया जा रहा है...
- Written By: आकाश मसने
भाजपा नेता किरीट सोमैया (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई/अमरावती: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमरावती के अजनगांव सुरजी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का रैकेट चलाया जा रहा है। भाजपा नेता बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के जन्म प्रमाण पत्र घोटाले को लेकर लगातार सबूत भी पेश कर रहे हैं। सोमैया ने दावा किया कि 6 माह में 1450 से अधिक लोगों के बर्थ सर्टिफिकेट के आवेदन मिले हैं। इसमें से 1400 बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के हैं।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार अंजनगांव सुरजी तहसील की जनसंख्या 1 लाख 60 हजार 903 है, जिसमें 28180 मुस्लिम आबादी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में जन्म प्रमाण पत्र के लिए 1450 से अधिक आवेदन मिले है, जिनमें 1400 बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के आवेदन भी शामिल हैं। सोमैया ने कहा कि वह सोमवार यानी 13 जनवरी को अंजनगांव सुर्जी अमरावती जाकर पुलिस के साथ इसकी जानकारी साझा करेंगे।
अमरावती में SIT कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि किरीट सोमैया के आरोपों के बाद अमरावती में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में SIT का गठन किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 1000 बांग्लादेशी मुस्लिम और रोहिंग्याओं को फर्जी तरीके से मालेगांव में बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इसके बाद अमरावती जिला प्रशासन ने अंजनगांव सुरजी तालुका में मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
किरीट सोमैया ने मांग की गई थी कि अमरावती के मामले को भी एसआईटी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने 6 महीने से तहसील में रह रहे 1100 बांग्लादेशियों के प्रमाण की जांच को लेकर पैनल का गठन किया था।
सोमैया ने मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी
बता दें कि इस पैनल का नेतृत्व सब-डिविजनल ऑफिसर, सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और मुख्य अधिकारी कर रहे हैं। इस पैनल को आदेश दिया गया है कि वह मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपे। पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगी। दरअसल, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुख्मयंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर बताया था कि मालेगांव के अलावा दूसरे जिलों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खेल चल रहा है।
