Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदर्भ में हीटवेव का अलर्टविदर्भ में हीटवेव का अलर्ट, दिलभर चल रही मई जैसी लू के थपेड़े

विदर्भ में लू के थपेड़े, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस। नागरिकों को सावधान रहने और जरूरी उपाय करने की सलाह दी गई है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 16, 2026 | 10:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati District: अमरावती शहर में इन दिनों मार्च के दूसरे सप्ताह में ही मई जैसी गर्मी का अहसास नागरिकों को हो रहा है. दिन भर गर्म लू के थपेड़े चल रहे हैं. गुरुवार की दोपहर तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब आंका गया, जिसके कारण दोपहर के समय मार्केट परिसर व भीड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग कुलरों और ठंडी जगहों पर ही रहना पसंद कर रहे हैं.

वहीं भारत मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र ने विदर्भ के अमरावती, अकोला और वर्धा जिलों के लिए अगले दो दिनों तक हीटवेव लू की चेतावनी जारी की है. अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है.

नागरिकों को सतर्क रहने की सलाहमौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है. विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी व तरल पदार्थ लेने और हल्के व सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न

ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी

बाहर जाते समय सिर को टोपी, छाता या कपड़े से ढकने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. साथ ही पशुओं को भी छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई है.

यदि किसी को चक्कर, सिरदर्द, अधिक पसीना या मितली जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत छाया में आराम करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लेने की भी सलाह दी जा रही है. मौसम विभाग ने लोगों से आने वाले दिनों में जारी होने वाले ताजा अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है.

ठंडे पेय व पदार्थों की बढ़ी मांगगर्मी के चलते शहर में ठंडे शीतपेय की मांग बढ़ रही है. लोग ठंडी लस्सी, मैंगो शेक, पाइनएप्पल शेक, गन्ने का रस सहित ब्रांडेड कंपनियों के शीतपेय पीना पसंद कर रहे हैं.

वहीं बाजारों में इन दिनों ठंडे रसीले फलों की मांग भी बढ़ रही है. कुलर, एसी की दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है. वहीं शादी व शुभ अवसरों पर लोग सीलिंग फैन आदि भी उपहार स्वरूप भेंट दे रहे हैं.

Heatwave alert in vidarbha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 05:59 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Heat Wave
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.