कांग्रेस को और मजबूत बनाने का आह्वान, हर्षवर्धन सपकाल ने शुरू किया एसआईआर प्रशिक्षण अभियान
Congress Training Campaign: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी एसआईआर प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया।
Digital Training (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Congress Digital Training: बदलते दौर में तकनीक का प्रभावी उपयोग कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनजन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। तकनीक और संगठन की ताकत से कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया। आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यव्यापी एसआईआर प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ धामणगांव रेल्वे विधानसभा क्षेत्र के चांदूर रेल्वे स्थित यशवंत लॉन से किया गया।
संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा इस समय सपकाल ने कहा कि चांदूर रेलवे की धरती से शुरू हुआ यह अभियान पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
लातूर जिल्ह्यातील निलंगा येथे “भारत रक्षक SIR मोहीम – BLA-2” प्रशिक्षण शिबिर पार पडले. मतदार यादीतील प्रत्येक पात्र मतदाराचे नाव सुरक्षित राहावे, कोणताही मतदार अन्यायाने वगळला जाऊ नये आणि लोकशाही प्रक्रियेची पारदर्शकता अबाधित राहावी यासाठी काँग्रेस पक्ष कटिबद्ध आहे. राहुल… pic.twitter.com/BHHo6OoVyf — Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) June 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘पीएम मोदी नेता नहीं, हमारे परिवार के मुखिया हैं…’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साझा किए अपने भावुक अनुभव
‘न सुशासन, न नीति और न नीयत’, NDA कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी; चुन-चुनकर किया हमला
मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों को राहत! गगनचुंबी इमारतों और झुग्गियों के लिए अलग-अलग तय होंगी रेडी रेकनर दरें
लगभग 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, मेयर रितु तावड़े ने किया बड़ा खुलासा, मुंबई मनपा का एक्शन मोड
संगठन मजबूती पर जोर
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक अभिजीत सपकाल और अक्षय राऊत ने एसआईआर प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से सीधा संवाद, डेटा प्रबंधन तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।
ये भी पढ़े: विदर्भ के स्कूल अब 30 जून से खुलेंगे, हाईकोर्ट के फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत
कार्यक्रम में अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व विधायक प्रा. वीरेंद्र जगताप, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर में धामणगांव, चांदूर रेल्वे और नांदगांव खंडेश्वर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
