परतवाड़ा मामले पर सरकार सख्त, पालकमंत्री बावनकुले ने पीड़ितों से की गवाही की अपील; 8 आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
Paratwada Crime News: परतवाड़ा में नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार मामले में पालकमंत्री बावनकुले ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, पीड़ितों से गवाही देने की अपील की।
Paratwada Amravati Crime News: परतवाड़ा में नाबालिग व युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
पालकमंत्री ने पीड़ितों से बिना डर के सामने आकर गवाही और सबूत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर सरकार और मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान है तथा हर आरोपी तक पहुंचकर उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।
पुलिस जांच में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 7 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
बैठक में विधायक प्रवीण तायडे और पुलिस आयुक्त राकेश ओला भी मौजूद रहे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता बयान देने के लिए सामने आई है। पुलिस और विशेष जांच दल हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पालकमंत्री ने बताया कि इस केस की रोजाना जिला और राज्य स्तर पर समीक्षा की जा रही है।
अपील और चेतावनी
पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी नेता या आयोग को सार्वजनिक रूप से इस मामले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी के पास कोई जानकारी हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें।
सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीड़ितों के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
