Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोमांच एडवेंचर के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मेलघाट टाइगर रिजर्व में अनोखा अनुभव

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 22, 2026 | 09:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News:  मेलघाट टाइगर रिजर्व एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. वन विभाग ने पर्यटकों के लिए जंगल के बीचोंबीच ऊंचे मचानों पर ठहरने की विशेष सुविधा शुरू की है. मेलघाट टाइगर रिजर्व के चिखलदरा क्षेत्र में कुंभी बल्डा नामक स्थान पर ये ऊंचे मचान प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. चिखलदरा रेंजर्स कॉलेज से वैराट की ओर जाते समय यह स्थान आता है. चारों ओर ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, गहरी घाटियां और घना जंगल इस जगह को बेहद खूबसूरत और रोमांचक बनाते हैं.

वन विभाग का नया इकोस्टे मचान शुरू वन विभाग ने लोहे के मजबूत खंभों पर कुल चार मचान तैयार किए हैं. इन्हें इकोस्टे का नाम दिया गया है. ये मचान जमीन से लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. एक मचान पर दो व्यक्ति आसानी से रह सकते हैं. इनमें शौचालय वॉशरूम और रहने की सुरक्षित व्यवस्था की गई है. इन मचानों को चुर्णी, कुंभी, अमलतास और रानजाई जैसे पेड़ों के नाम दिए गए हैं. रोमांच के साथ सुरक्षा के कड़े नियम वन अधिकारियों के अनुसार यह अनुभव जितना रोमांचक है उतना ही सुरक्षित भी है.

हालांकि, पर्यटकों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. अंधेरा होने के बाद पर्यटकों को मचान से नीचे उतरने की अनुमति नहीं. इस क्षेत्र में निजी वाहनों का प्रवेश वर्जित है. बुकिंग करने वाले पर्यटकों को वन विभाग के वाहन से ही मचान तक पहुंचाया जाता है. क्यों खास है मेलघाट का अनुभव मेलघाट का जंगल अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है. यहां 100 से अधिक बाघों के साथसाथ भालू, सांभर और जंगली गौर जैसे वन्यजीव भारी संख्या में पाए जाते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगाया जनता दरबार, उल्हासनगर व डोंबिवली में जुटे नागरिक

तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें

हिंगनघाट में रेत तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ट्रैक्टर समेत 21 लाख का माल जब्त

 भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन

मचान पर रात बिताते समय पर्यटक चांदनी रात में वन्यजीवों की हलचल देख सकते हैं और गहरी घाटी से आने वाली ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं. ऐसे करें बुकिंग मचान से प्रकृति का आनंद लेने के लिए वनविभाग की अधिकारिक वेबसाइट Magical Melghat के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. एडवेंचर के शौकीनों ने इसका अनुभव अवश्य लेने का आह्वान वनविभाग की ओर से किया गया है.

Good news for adventure lovers a unique experience at melghat tiger reserve

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:51 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.