- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Good News For Adventure Lovers A Unique Experience At Melghat Tiger Reserve
रोमांच एडवेंचर के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मेलघाट टाइगर रिजर्व में अनोखा अनुभव
टाइगर रिजर्व में 40 मीटर ऊंचे मचानों पर रात बिताने का अनोखा अनुभव। सुरक्षित और रोमांचक, जानें कैसे करें बुकिंग।

Amravati News: मेलघाट टाइगर रिजर्व एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. वन विभाग ने पर्यटकों के लिए जंगल के बीचोंबीच ऊंचे मचानों पर ठहरने की विशेष सुविधा शुरू की है. मेलघाट टाइगर रिजर्व के चिखलदरा क्षेत्र में कुंभी बल्डा नामक स्थान पर ये ऊंचे मचान प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. चिखलदरा रेंजर्स कॉलेज से वैराट की ओर जाते समय यह स्थान आता है. चारों ओर ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, गहरी घाटियां और घना जंगल इस जगह को बेहद खूबसूरत और रोमांचक बनाते हैं.
वन विभाग का नया इकोस्टे मचान शुरू वन विभाग ने लोहे के मजबूत खंभों पर कुल चार मचान तैयार किए हैं. इन्हें इकोस्टे का नाम दिया गया है. ये मचान जमीन से लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. एक मचान पर दो व्यक्ति आसानी से रह सकते हैं. इनमें शौचालय वॉशरूम और रहने की सुरक्षित व्यवस्था की गई है. इन मचानों को चुर्णी, कुंभी, अमलतास और रानजाई जैसे पेड़ों के नाम दिए गए हैं. रोमांच के साथ सुरक्षा के कड़े नियम वन अधिकारियों के अनुसार यह अनुभव जितना रोमांचक है उतना ही सुरक्षित भी है.
हालांकि, पर्यटकों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. अंधेरा होने के बाद पर्यटकों को मचान से नीचे उतरने की अनुमति नहीं. इस क्षेत्र में निजी वाहनों का प्रवेश वर्जित है. बुकिंग करने वाले पर्यटकों को वन विभाग के वाहन से ही मचान तक पहुंचाया जाता है. क्यों खास है मेलघाट का अनुभव मेलघाट का जंगल अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है. यहां 100 से अधिक बाघों के साथसाथ भालू, सांभर और जंगली गौर जैसे वन्यजीव भारी संख्या में पाए जाते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगाया जनता दरबार, उल्हासनगर व डोंबिवली में जुटे नागरिक
तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें
हिंगनघाट में रेत तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ट्रैक्टर समेत 21 लाख का माल जब्त
भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन
मचान पर रात बिताते समय पर्यटक चांदनी रात में वन्यजीवों की हलचल देख सकते हैं और गहरी घाटी से आने वाली ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं. ऐसे करें बुकिंग मचान से प्रकृति का आनंद लेने के लिए वनविभाग की अधिकारिक वेबसाइट Magical Melghat के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. एडवेंचर के शौकीनों ने इसका अनुभव अवश्य लेने का आह्वान वनविभाग की ओर से किया गया है.
Good news for adventure lovers a unique experience at melghat tiger reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थाला का बड़ा दिल…धोनी ने चेपॉक के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर छाया ये लम्हा
Mar 22, 2026 | 09:55 PMहम पागलपन भरी धमकी से… ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरानी राष्ट्रपति का तीखा पलटवार; नागरिकों को दी गई बड़ी सलाह
Mar 22, 2026 | 09:50 PM‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PMयूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PMमहिला पायलट ने नानी को कराई पहली फ्लाइट यात्रा, कॉकपिट अनाउंसमेंट ने किया भावुक
Mar 22, 2026 | 09:22 PMईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PMरवीना टंडन ने ‘अंदाज अपना अपना’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कभी किसी से असुरक्षा नहीं हुई
Mar 22, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM














